सुजानगंज पुलिस ने तमंचा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
संकल्प सवेरा (जौनपुर). राज करन नय्यर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध,एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,क्षेत्राधिकारी बदलापुर, पर्यवेक्षण एव दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष सुजानगंज मनोज कुमार मय हमराह कर्मचारी गण द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त गण (1)विवेक सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद, (2)आदर्श सिंह उर्फ छोटू पुत्र रणंजय सिंह लल्लू सिंह समस्त निवासी , राईपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत अभियुक्त गण को मा0 न्यायालय भेजा गया गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम, मनोज कुमार थानाध्यक्ष थाना सुजानगंज. उप निरीक्षक राजित राम यादव थाना सुजानगंज. उप निरीक्षक सदानंद सिंह. थाना सुजानगंज हेड कांस्टेबल अनिल यादव सुजानगंज. अरूण यादव थाना सुजानगंज












