विधायक डा० सुषमा पटेल ने सुजानगंज अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का किया भूमिपूजन
संकल्प सवेरा सुजानगंज (जौनपुर) कोविड-19 महामारी के नियंत्रण में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के निदान के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुजानगंज पर माननीय विधायक मुंगरा बादशाहपुर श्रीमती सुषमा पटेल द्वारा विधायक निधि से 26, 33 00 0==/ रुपया से ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना हेतु प्रस्ताव स्वीकृत किया
उक्त प्रस्ताव के क्रम में विधायक जी के कर कमलो द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुजानगंज परिसर में प्लांट स्थापना हेतु भूमि पूजन शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ| विधायक ने अपने संबोधन में बताया कि आक्सीजन प्लांट हो जाने से क्षेत्र की जनता को अस्पताल में पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन आपूर्ति की सुविधा प्राप्त होगी| प्लांट की स्थापना का कार्य यू पी की कार्यदाई संस्था द्वारा कार्य किया जाएगा| उन्होंने बताया कि अब यहां के मरीज को बाहर आक्सीजन के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी |
इस ब्लॉक की दूरी मुख्यालय से काफी दूर है, इस लिए यहाँ के लोगों को काफी परेशानी होती थी ,जनता की परेशानी को देखते हुए विधायक ने दोनों ब्लॉकों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए धन देकर भूमि पूजन कर लोगो को बहुत बड़ी राहत दी है| भूमि पूजन कार्य प्रकांड विद्वान पंडित दिनेश चंद्र द्विवेदी (ज्योतिषी) ने मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से भूमि पूजन का कार्य संपन्न करवाया|
सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए लोग मौजूद रहे| अवसर पर अपर कमलेश श्रीवास्तव इन्जीनियर,डी आर,डीए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी doctor एस,सी, वर्मा सामुदायिक केंद्र सुजानगंज के अधीक्षक डॉक्टर आर.डी. सिंह यादव. खंड विकास अधिकारी वीर भानु सिंह सुजानगंज. एडीओ समाज कल्याण गुलजार सिंह .नन्हकू यादव . पूर्व जिला पंचायत सदस्य. प्यारेलाल निषाद पूर्व प्रधान, ललित यादव प्रधान, वीरेन्द्र विन्द, आदि सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग स्टाफ उपस्थित रहे |












