संकल्प सवेरा जौनपुर। मानसून से पहले चक्रवात के असर से जौनपुर में बुधवार को पूरे दिन बारिश होती रही। धीमे-धीमे चली बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। रातभर रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को परेशान होना पड़ा। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मई में पड़ने वाली भीषण गर्मी से लोगों ने राहत पाई। 
अरब सागर से उठे चक्रवात तौकते का असर जौनपुर में भी दिखा। कभी धीमी तो कभी तेज गति से बारिश हुई। इतनी कम बारिश में ही लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ गया।












