अवैध तमंचा के साथ एक युवक गिरफ्तार
संकल्प सवेरा जफराबाद।क्षेत्र के शिवपुर गॉव के पास शनिवार की रात को पुलिस ने एक युवक को एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष विजयप्रताप सिंह एस आई रामलाल मय फोर्स उक्त गॉव के पास मौजूद थे।उसी दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई पड़ा।पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया।उसके पास से एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।युवक संतोष कुमार सिंह पुत्र राम पुजारी चौहान जलालपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गॉव का निवासी है।पुलिस ने उसका 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।












