• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह को रोकने के लिए बरतें सक्रियता

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने विभिन्न विभागों को पत्र भेजकर दिए निर्देश

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 13, 2021
in Jaunpur
0
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह को रोकने के लिए बरतें सक्रियता
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह को रोकने के लिए बरतें सक्रियता
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने विभिन्न विभागों को पत्र भेजकर दिए निर्देश

जौनपुर, संकल्प सवेरा। अक्षय तृतीया (14 मई) पर होने वाले बाल विवाह पर रोक के लिए जिले में सक्रियता बढ़ाई गयी है | इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों को पत्र जारी कर दिशा निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि जनपद में हर साल अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की घटनाएं सामने आती रहीं हैं |
जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास एवं पुष्टाहार) के माध्यम से बाल विकास परियोजना अधिकारियों, समस्त थानाध्यक्ष जनपद जौनपुर को प्रभारी विशेष किशोर पुलिस यूनिट के माध्यम से, पाथ चाइल्ड लाइन संस्था के समन्वयक को पत्र भेजकर अक्षय तृतीया के दिन 14 मई को बाल विवाह रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए जाने की बात कही है।
उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को संबोधित प्रदेश के महिला कल्याण के निदेशक के पत्र का हवाला दिया है। उन्होंने बताया है कि इस पत्र के माध्यम से बाल विवाह रोकने की अपेक्षा की गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी से अनुरोध किया है कि अक्षय तृतीया के दिन होने वाले बाल विवाह के बारे में अविलंब चाइल्ड लाइन (1098) तथा नजदीकी थाने को मामले की जानकारी दी जाए। साथ ही इस मामले में हुई कार्रवाई से 15 मई तक उन्हें भी अवगत कराया जाए।
उन्होंने इस पत्र का अवलोकन करने तथा आवश्यक कार्रवाई किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, महिला कल्याण के निदेशक, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी (भूराजस्व/वित्त एवं राजस्व), सभी उपजिलाधिकारियों/क्षेत्राधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास एवं पुष्टाहार), जिला सूचना अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारियों तथा जिले की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं को भी पत्र भेजा है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी का कहना है कि जिले के सभी गांव, तहसील, ब्लॉक और थानों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है जिससे 14 मई या उसके बाद के दिनों में यदि कोई बाल विवाह से संबंधित मामला आता है तो उसके बारे में चाइल्ड लाइन (1098) तथा संबंधित लोगों को सूचना देकर कार्रवाई से अवगत करा सकें। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष में बाल विवाह से संबंधित पांच प्रकरण रुकवाए गए थे।

Previous Post

जौनपुर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत

Next Post

घर पर ईद की नमाज़ अदा करे:रिजवान खान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
घर पर ईद की नमाज़ अदा करे:रिजवान खान

घर पर ईद की नमाज़ अदा करे:रिजवान खान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.