जौनपुर। जिला प्रशासन जौनपुर द्वारा पूर्व में जारी एकीकृत कोरोना कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 05452-260501,260666 पर कोविड-19 से संबंधित समस्याओं का निदान किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम हेतु एक नया टोल फ्री नंबर 1800 27 05452 जारी किया गया है। जनपद के लोग इस नम्बर पर कोरोना संबंधित शिकायत/ मेडिकल सुझाव के लिए संपर्क कर सकते है l












