खेतासराय,संकल्प सवेरा।(जौनपुर) स्थानीय कस्बा निवासी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल खेतासराय के पूर्व नगर अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक एंव प्रांतीय सदस्य रहे रणजीत मौर्य के निधन से कस्बा स्थित सुख-चिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनकी आत्मा को शांति के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल खेतासराय के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
स्थानीय कस्बा स्थित उद्योग व्यापार मण्डल कार्यालय संजय विश्वकर्मा वर्कशॉप पर सोमवार की दोपहर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत रणजीत मौर्य के आत्मा के शान्ति लिए मौन धारण कर उनकी आत्मा के शांति ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल खेतासराय के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने उनके व्यक्तिव एंव कृत्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के कर्णधार थे। उनके दिखाएं हुए मार्गों पर चलकर हम सब आगे बढ़ रहे थे।
इसके अलावा भी अन्य क्षेत्रों में उनका बड़ा योगदान रहता था। आज उनके न रहने से उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। वही सभासद जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने कहा की यह एक अपूर्णक्षति है। जिसकी भरपाई नही की जा सकती है। अन्त में दो मिनट का मौन धारण उनकी आत्मा के शान्ति ईश्वर से प्रार्थना किया तथा इस दुःखी की घड़ी सहन करने के लिए ईश्वर परिजनों को शक्ति दे। इस मौके पर अबूसाद, किशोरी लाल गुप्ता, गोपाल सोनी, मोहम्मद राशिद, पप्पू पटवा, बृजनाथ जायसवाल, मनोज कुमार मौर्य, मुनव्वर अली, सुरेश कुमार जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।












