सिरकोनी, संकल्प सवेरा (जौनपुर): जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगांव बाजार के पास स्थित श्रीराम जानकी मंदिर व सरकारी जमीन पर एक मनबढ़ व्यक्ति जबरन कब्जा कर रहा है। मंदिर के पुजारी झगड़ू बाबा ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर की है। मना करने पर वह जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। उक्त आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के विरुद्ध कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुजारी के मुताबिक जमीन की कीमत करोड़ों रुपये है और कुछ भू-माफिया उसे आगे कर जमीन हथियाना चाहते हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने व मंदिर तथा सरकारी भूमि की सुरक्षा किए जाने की मांग की है।












