बरसठी (जौनपुर): कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बरसठी पुलिस काफी सतर्क दिख रही है। जिसमें शनिवार को लॉकडाउन में वाहन और मास्क चेकिग में 17 वाहनों और 14 लोगों को मास्क न लगाने पर 17 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। बरसठी प्रभारी निरीक्षक श्याम दास वर्मा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के निगोह बा•ार के साथ बरसठी के मियांचक में बिना मास्क के घूम रहे 14 लोगों तथा बिना वजह के बाइक लेकर घूमने पर 17 का चालान काटा है। जिनसे 17 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।












