मुंगराबादशाहपुर ,संकल्प सवेरा जौनपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के चार बर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के सभागार में भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रहे योजनाओं एवं प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ पाने वाले पुरुषों व महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में सदस्य राज्य महिला आयोग शशि मौर्या , नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू व अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से पात्र लोगो को सम्मानित किया । कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए सदस्य राज्य महिला आयोग शशी मौर्य ने कहा कि प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार साल का शासन काल बेमिसाल रहा । आज देश व प्रदेश में भाजपा सरकार होने से विकास कार्य तेजी से हों रहा है । गांवो व नगरों में सड़कों का जाल बिछाया गया है । भाजपा के शासन काल में प्रदेश का चतुर्दिक विकास हो रहा है । बिजली , पानी , सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं लोगो को मिल रही हैं । इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू ने कहा कि भाजपा शासन काल में नगर के विकास के साथ ही गांवो का भी विकास तेजी से हों रहा है । जितना विकास कार्य इन चार वर्षो में हुआ है उतना विकास बीते कई वर्षो में नहीं हुआ । इसी क्रम में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना , प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का भी लाभ पात्रों को मिल रहा है । बिजली सबसे अधिक आज लोगो को निर्बाध रूप से मिल रही है । कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि का नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू समेत अन्य उपस्थित लोगो ने मल्यार्पण कर स्वागत किया ।
कार्यक्रम के अन्त मे नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने आगुंतको के प्रति आभार ज्ञापित किया । इस अवसर पर भाजपा नेता एवं भूमि विकास बैंक की डायरेक्टर पुष्पा शुक्ला , भाजपा नगर अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता , महामंत्री रंजीत गुप्ता , महेन्द्र विजय शुक्ल , राम नारायणण साहू रमई नेता , सभासदगण आलोक कुमार गुप्त पिंटू , धर्मेंद्र सिंह , सूर्यलाल जायसवाल , गणेश गुप्ता , दीपक मोदनवाल , राजेंद्र कुमार , रामयश पटेल , विजय बहादुर जायसवाल , दीपा जयसवाल , प्रभात तिवारी एवं नगर पालिका के अवर अभियन्ता सिविल हरि जी वर्मा , अवर अभियन्ता जलकल शिवानन्द वास्को , राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला , ज्ञान प्रकाश पटेल , विनीत कुमार त्रिवेदी , बृज किशोर यादव , आलोक गुप्ता , मनीष कुमार साहू के साथ ही बडी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे ।












