मीरगंज,संकल्प सवेरा (जौनपुर) जंघई-प्रयागराज रेलखंड पर असवां गांव के पास मंगलवार की सुबह महिला ने दुधमुंही बच्ची के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। महिला का पति यूपी पुलिस में है। उसकी तैनाती अमेठी जिले में है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह का कारण माना जा रहा है। विवाहिता के मायकों वालों के आने विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी और एक माह के बच्ची को घर के बगल रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने ढकेल कर हत्या किया गया है। क्योंकि आये दिन मेरी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव निवासी सौरभ मिश्र की शादी करीब दो वर्ष पहले भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र भैरोपुर निवासी सोनी मिश्रा(22) से हुई थी। 27 दिन पहले सोनी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। मंगलवार की सुबह सोनी बच्ची को लेकर घर से निकली और गांव के सामने से गुजरी रेलवे लाइन पर पहुंच गई। रत्नागिरी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और ट्रेन के चालक ने जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर मृतिका के मायके वालों को सुचना दिए। घटना स्थल पर पहुंचे मृतिका के पिता धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी और उसके बच्ची को दहेज के लिए ट्रेन के सामने धकेल कर मारा गया है।
पुलिस तहरीर लेकर अग्रीम कार्रवाई में जुट गई हैं।












