जौनपुर,संकल्प सवेरा। जनपद जौनपुर में नौकरी संवाद अभियान कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सचिव यूथ कांग्रेस व up पूर्वी जोन की प्रभारी तनु यादव का जोगियापुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आगमन हुआ शहर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सन्दीप सोनकर के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया ।
नौकरी संवाद के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तनु यादव ने केंद्र व राज्य की सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा मौजूदा सरकार युवा साथियों को नौकरी देने में पूरी तरह असफल साबित हुई है । न तो रोजगार है न महंगाई कम हो रही है लाखो पढ़े लिखे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं उनके लिए कोई नौकरी नही है ।
उन्होंने अपने युवा साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूथ काँग्रेस के कार्यकर्ता गाँव गाँव , मुहल्ले मुहल्ले जाकर मौजूदा सरकार से परेशान युवा साथियो से संवाद करके नौकरी सम्वाद फार्म भरवाएंगे औऱ उन्हें एकजुट करेंगे ।।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयशंकर बिंद कलेंडर अपने कार्यकर्ताओ के साथ उपस्थित रहे ।इस मौके पर विशाल सिंह हुकुम , शशांक राय , उस्मान अली , उत्कर्ष पाण्डेय, जगदीश प्रजापति, दीपक प्रजापति, मानिक प्रजापति , सत्येंद्र गौतम , विनीत दुबे , सत्या त्रिपाठी पप्पू, संजय गौतम, अभिषेक पांडेय, अभिषेक मिश्रा के साथ सैकड़ो यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।












