जौनपुर संकल्प सवेरा सामान्य निर्वाचन (पंचायत) के संबंध में सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के अध्यछता में बैठक कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में संपन्न हुई।
बैठक में निर्देश देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने आवंटित ग्राम पंचायतों में बैठक कर लोगो से संवाद स्थापित कर ले। सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटो की समीक्षा कर ले और उनके द्वारा बतायी गयी समस्याओं का समाधान कराना सुनिश्चित करें।
कहा गया कि संवेदनशीलता के आधार पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। निर्देशित किया गया कि सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट शिकायत मिलने पर 10 मिनट के भीतर शिकायत स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। कहा गया कि संवेदनशील बूथों की सूची व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करें। कहा गया कि अगर कहीं भी पैसे बांटने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल उप जिलाधिकारी को सूचित करें तथा उप जिलाधिकारी द्वारा इस पर सख्ती से कार्यवाही की जाये। यह भी कहा गया कि शाम 6.00 बजे के बाद प्रत्याशी प्रचार-प्रसार करते न मिले। कहा गया कि गांव में अवैध शराब बनाये जाने की जानकारी सरकारी कर्मचारियों से प्राप्त करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए गंभीरता पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर में बैठक करके शासन की तैयारियों से अवगत कराएं एवं उनका फीडबैक प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष रुप से चुनाव संपन्न कराया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति चुनाव में बाधा डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट से कहा कि चुनाव प्रभावित करने वालों की सूचना दें। सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट गांव वालों से संवाद स्थापित करते हुए प्रत्येक ग्राम सभा से कम से कम 10 संभ्रांत लोगों का मोबाइल नंबर अवश्य रखें।












