मड़ियाहूँ,संकल्प सवेरा पूरे प्रदेश में जहां आज महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया जा रहा है वहीं पर मड़ियाहूँ में रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 75 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे इस मौके पर मड़ियाहूँ क्षेत्र की विधायक डॉ लीना तिवारी ने समस्त जोड़ों को सुखद जीवन जीने एवं आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान करते हुए मंगल कामना किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाए गए इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को लेना चाहिए इससे अनावश्यक खर्चा एवं समय की भी बचत होती है।विवाह संपन्न कराने में विकासखंड मड़ियाहूँ रामनगर रामपुर सिरकोनी जलालपुर महाराजगंज तथा सुजानगंज विकासखंड के लोगों का योगदान रहा।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं राजीव कुमार खंड विकास अधिकारी रामनगर वीर भानु सिंह खंड विकास अधिकारी रामपुर राजीव कुमार सिंह
एडीओ राम पाल पाल राज कृष्ण शर्मा चंद्रप्रकाश सिंह पप्पू सात्विक तिवारी स्वतंत्र मिश्रा आशीष मिश्रा सहित जो 75 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे उनके परिजन एवं विभिन्न विकास खंड के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।












