• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

जींद महापंचायत में कृषि कानून वापस लेने का प्रस्ताव पास, राकेश टिकैत बोले- गद्दी वापसी की मांग कर दी तब सरकार क्या करेगी?

महापंचायत के मंच से राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि सरकार इन कानूनों को वापस ले ले, वरना अभी तो हम सिर्फ कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं, अगर गद्दी वापस लेने की बात करेंगे तो सरकार क्या करेगी।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 3, 2021
in Desh-Videsh
0
जींद महापंचायत में कृषि कानून वापस लेने का प्रस्ताव पास, राकेश टिकैत बोले- गद्दी वापसी की मांग कर दी तब सरकार क्या करेगी?
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

नए कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में चल रही किसानों की महापंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए लोगों से एकजुट होकर इनका विरोध करने की अपील की। महापंचायत में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने और किसानों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

महापंचायत के मंच से राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि सरकार इन कानूनों को वापस ले ले, वरना अभी तो हम सिर्फ कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं, अगर गद्दी वापस लेने की बात करेंगे तो सरकार क्या करेगी।

टिकैत ने कहा कि हम सभी गांव में जाएंगे और लोगों को एकजुट करेंगे। जब तक सरकार किसानों की मांग को पूरा नहीं करती तब तक पूरे देश में ऐसी ही महापंचायतें चलेंगी।

जानकारी के अनुसार, नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन को समर्थन देने के लिए हरियाणा के जींद जिले में बुधवार को महापंचायत में हो रही है। राकेश टिकैत भी इस महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए जींद पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने पर कंडेला खाप के सदस्यों ने हल देकर राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया। इस महापंचायत में करीब 50 खापों के हजारों की तादाद में लोग भी भाग ले रहे हैं।

बता दें कि कंडेला गांव वर्ष 2002 में बिजली बिल माफी आंदोलन को लेकर सुर्खियों में रहा है। गत 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर किसान यूनियन और सिखों के प्रतीक का झंडा लगाने पर विफल होने लगे को पुनर्जीवित करने में कंडेला गांव ने ही गत जनवरी रात जींद-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर आंदोलन दोबारा खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी। उसके बाद अगले दिन 27 जनवरी को प्रदेश के लगभग सभी जगहों पर खाप पंचायतों ने दिल्ली जाने का फैसला किया और हरियाणा से बहुत लोग दिल्ली भी पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि कंडेला खाप प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की सबसे चर्चित खाप रही है। वर्ष 2002 में बिजली बिलों को लेकर आंदोलन चला था और उसका केंद्र बिंदु कंडेला ही रहा था। लंबे समय तक चला यह आंदोलन काफी चर्चित रहा था। इसमें किसानों ने कई अधिकारियों को बंधक भी बना लिया था और करीब दो माह तक जींद-चंडीगढ़ मार्ग जाम रखा था। किसानों की अनेक बार पुलिस से झड़प हुईं। बाद में इस आंदोलन में हुई गोलीबारी में नौ किसानों की मौत हो गई थी और काफी किसान घायल हो गए थे। उस समय प्रदेश में ओम प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री थे। चौटाला 2005 तक मुख्यमंत्री रहे और वह उस समय तक कभी भी इस मार्ग से नहीं आए।

16 साल बाद कंडेला गांव में घुस पाए थे दुष्यंत चौटाला

करीब 16 साल बाद 2018 में कंडेला में ओम प्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला को आने दिया था। कंडेला खाप अपने कड़े फैसलों के लिए जानी जाती रही है। प्रदेश में आज तक भी जितने आंदोलन हुए उन सभी मे कंडेला खाप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब एक बार फिर तीन कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन को ताकत देने के लिए कंडेला में महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया है।

(न्यूज एजेंसी वार्ता के इनपुट के साथ)

Previous Post

हरिद्वार से वाराणसी तक बनेगा गंगा एक्‍सप्रेस-वे, सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने लंबाई बढ़ाने के दिए निर्देश

Next Post

यूपी पंचायत चुनाव: उम्मीदवारों के लिए प्रशासन का नया आदेश, नहीं किया यह काम तो चुनाव लड़ना होगा मुश्किल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पंचायत चुनाव 2020: आज से भरे जाएंगे नामांकन पत्र, जानिए जरुरी दस्तावेज

यूपी पंचायत चुनाव: उम्मीदवारों के लिए प्रशासन का नया आदेश, नहीं किया यह काम तो चुनाव लड़ना होगा मुश्किल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

September 17, 2026
राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

September 17, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.