*बुरे कार्य से तौबा कर लें अपराधी वरना खैर नही विजय प्रताप सिंह
जफराबाद।सोमवार को जफराबाद थाना परिसर में जफराबाद थाने के नवागत थानाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाना ही मुख्य उद्देश्य बताया।
बता दें कि सोमवार को जफराबाद थाना परिसर में नवागत एसओ विजय प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता किया। इस दौरान एसओ विजय प्रताप सिंह ने कहा कि अपराधी बुरे कार्यों से तौबा कर लें वरना खैर नही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महिला उत्पीड़न व अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त नजर रखी जाएगी। यदि कोई भी ऐसा करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने सभी हल्के के उप निरीक्षकों व सिपाहियों को लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहने का निर्देश दिया।












