भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का 118वां जन्मदिवस बुधवार को चौधरी साहब की प्रतिमा के समक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की प्रदेश सचिव संगीता यादव ने माल्यापर्ण कर मनाया ।
इस मौके पर पार्टी के महिला शाखा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद प्रदेश सचिव संगीता यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ग्रामीण पृष्ठभूमि के बौद्धिक राजनीतिज्ञ थे।
चौधरी साहब ने अपना राजनीतिक जीवन एक भूमि जोतने वाले, कृषि, कृषक मूल्यों तथा ग्रामीण भारत के मुखर वक्ता एवं रक्षक के रूप में शुरू किया था। कृषक, कृषि एवं ग्रामीण भारत के प्रति उनकी निष्ठा उनके चिंतन का केन्द्रीय बिन्दु रही तथा वे इसको क्रियान्वित करने के लिए पूरे राजनीतिक जीवन प्रयत्नशील रहे।
चौधरी साहब के अनुसार भारत की 4 समस्या- गरीबी, बेरोजगारी, वैयक्तिक आय में भारी असमानता तथा काम न करने की कठिन प्रवृत्ति का अभाव विरासत में मिली है।












