मछलीशहर । स्थानीय कोतवाली के बहाउद्दीनपुर गाँव में एक व्यक्ति ने विधवा के खाते से धोखाधड़ी करते हुए सात लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिया। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया छानबीन में जुट गई है।
उक्त गाँव निवासी दिनेश कुमार यादव ने कोर्ट में 156 (3) के तहत अपने गाँव के ही राज बहादुर यादव, अशोक कुमार यादव पर धोखाधड़ी कर उनकी विधवा माँ के खाते से दो बार मे सात लाख रुपये ट्रांसफर करवाने का आरोप लगाया है।
भुक्तभोगी के अनुसार वह विधवा माँ का घुटने का ऑपरेशन करवाने के अपनी माँ से पास बुक माँगा तब माँ ने पासबुक राज बहादुर व अशोक पास होने की जानकारी दी। मा ने बताया मेरे न रहने पर वह उन्हें रुपये निकालने के लिए बैंक लेकर जाती थी। जब मैं उनसे पास बुक लेने गया तो देने में हिला हवाली करने लगे। किसी तरह उन्होंने जब पास बुक दी तब बैंक में गए जहाँ मैनेजर द्वारा खाते में रुपये नही होने की जानकारी मिली। मैंने बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तब पता चला उन्होंने दो बार बैंक ले जाकर धोखे से मेरी माँ के खाते से दो बार मे दो लाख व पाँच लाख रुपया ट्रांसफर करवा लिया है।
हम सब जब उससे अपने रुपये माँगने गए वह हमें जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये नही लौटने की बात कही। हम लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी किन्तु कोई सुनवाई नही हुई। जिसके कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाली पुलिस कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।












