गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में12.55 बजे देश की नई संसद के शिलान्यास और भूमिपूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विदेशी दूत और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी नए संसद भवन के शिलान्यास समारोह में उपस्थित थे.
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नई संसद भवन के शिलान्यास समारोह के मद्देनजर पट्टिका का अनावरण किया.
टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन टाटा, केंद्रीय मंत्री एचएस पुरी, राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश और विभिन्न धार्मिक नेता भी उपस्थित. टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को परियोजना के लिए ठेका मिला है












