मछलीशहर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का नगर के गंगा पैलेस में चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को हो गया।
दूसरे दिन समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागेश्वर जी रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम को पूर्व जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाज में सोशल मीडिया के बढ़ते लोकप्रिय को विस्तार पूर्वक बताया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल तथा संचालन मंडल महामंत्री सुरेन्द्र मौर्य ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह, महामंत्री मेहीलाल गौतम, रामचन्द्र बिन्द, संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, कृपा शंकर श्रीवास्तव, राजन सिंह, संतोष तिवारी, आशा मौर्या, मीना पटेल, अशोक आदि उपस्थित रहे।












