जौनपुर-जिले के करौधी में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर कार्यरत प्रभारी घनश्याम सिंह फार्मासिस्ट सेवानिवृत्त हुए इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर के कर्मचारियों व ग्रामीणों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया विदाई समारोह के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जय प्रकाश सिंह ने कहा कि लगभग तीन वर्षों से अधिक समय से व्यवहार कुशलता व ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करते रहे इनके इस प्रकार के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता
और आप हम सभी लोगों के हृदय में सदा के लिए बसे रहेंगे विदाई समारोह के दौरान कर्मचारियों व ग्रामीणों ने अंग वस्त्र,रामायण,श्रीमद् गीता भागवत आदि देकर सम्मानित किया इस दौरान कमला यादव, जय प्रकाश सिंह,छेदी जयसवाल, संदीप यादव,इंद्र बहादुर सिंह, सन्तोष सहित दर्जनों से अधिक लोग मौजूद रहे|












