अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में अब डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन बहुमत के करीब पहुंच गए हैं. वहीं, मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछड़ते हुए नज़र आ रहे हैं. इस बीच दोनों उम्मीदवारों में बयानबाजी का दौर भी चल रहा है.
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, गुरुवार से ही एरिजोना में वोटों की गिनती की निगरानी की जा रही है. क्योंकि यहां पर मतों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अभी भी गिने जाने वाले मतपत्रों का विशाल हिस्सा राज्य के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र मैरिकोपा काउंटी से है. चुनाव अधिकारियों से अगला अपडेट शुक्रवार सुबह 11 बजे (यहां के स्थानीय समय के अनुसार) के आसपास मिलने की उम्मीद है.












