जौनपुर- राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की वरिष्ठ कार्यकर्ता व समाज सेविका सुचिता तिवारी 364 विधानसभा बदलापुर जौनपुर, ने हाथरस व बलरामपुर की घटना की निंदा करते हुए कहीं की हम सभी देशवासियों के लिए यह बहुत ही शर्म की बात है की हमारे देश में बेटियां अभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है
सुचिता तिवारी ने कहा कि अपराधी बेखौफ अपराध करते जा रहे हैं, उन्हें कानून का भी डर नहीं है क्योंकि कहीं ना कहीं कुछ अपराधियों को कुछ राजनेताओं का संरक्षण मिल रहा है इसलिए उन पर त्वरित कार्रवाई नहीं हो पा रही है ।।
सुचिता तिवारी ने यह भी कहा कि हम अपने पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की तरफ से देश के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट से यह अपील करते हैं कि हाथरस की बेटी के पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले और सभी दोषियों को सजा-ए-मौत की सजा सुनाई जाए ।।












