जौनपुर ।सिद्धिकपुर के गुलाबी देवी महाविद्यालय परिसर में पूर्व विधायक हाजी अफजाल अंसारी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सपा वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के प्रखर वेबाक मिलनसार नेता थे।
उन्होंने समाजवादी पार्टी के काफी आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने विधायक काल में जिले का काफी विकास किया। ऐसे नेता को खोने का पार्टी का भारी नुकसान हुआ है।
इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर प्रचार्य डॉ रमाशंकर ,डॉ पंकज, डॉ सुभाष यादव ,डॉ पिंटू गुप्ता, बांके लाल यादव, गुलाब चंद यादव, जितेंद्र कुमार यादव,राजबहादुर, शिवनाथ विश्वकर्मा ,झगड़ू यादव,धीरेंद्र यादव ,बुझारत यादव मौजूद रहे,












