जौनपुर पंडित नागेश्वर द्विवेदी पीस फाउंडेशन मटियाही सुजानगंज में गांधी-शास्त्री जी की जयंती मनाई गयी,गांधी जी को लोगों ने याद किया और शास्त्री जी के नारे “जय जवान-जय किसान “के नारे को बुलन्द किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य पंडित राम अचल शुक्ल ने किया ,JNU के छात्र रह चुके शशि भूषण तिवारी जी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष तिवारी ,बंशीधर शर्मा ,राकेश मिश्रा ,यादवेन्द्र दूबे ,डिग्री कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता घनश्याम पाठक ,शैलेंद्र मिश्र(SDM पद पर चयनित) डॉक्टर प्रमोद सिंह -महासचिव जौनपुर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने प्रमुख रूप से अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर सेना से सेवा-निवृत्त सैनिक श्री हीरालाल दूबे को एवं किसान के रूप में विजय शंकर पाठक को अंगवस्त्र और रामचरितमानस की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष नवल किशोर श्रीवास्तव ने किया।












