विकास अधिकारी की शिथिलता लोगों पर पड़ रही भारी
शाहगंज जौनपुर जिले के विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र अंतर्गत सीधा गांव में बीते हफ्ते लगातार हो रही बारिश से दर्जनों मकान गिर गए।
लोगो ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने नाली निर्माण बहुत ऊची करवा दिया कि बारिश का पानी बाहर जाने के बजाय घरों में भर गया और घर भरभराकर गिर गया।
विदित हो की हाल ही में क्षेत्र में हुई
भारी बारिश ने खासा कोहराम मचाया था उसी बारिश की वजह से सीधा ग्राम पंचायत में दर्जनों घर जमींदोज हो गए लेकिन शाशन प्रसासन मौनी बाबा बने बैठें हैं दर्जनों घर गिरने के बावजूद कोई राजस्वकर्मी नुकसान का आकलन करने नहीं पहुँचा ऐसे में लोग एकजुट होकर जब बीडीओ कार्यालय पहुँचें तो बीडीओ नदारद मिलें और लोग मायूस होकर वापस आ गएं।
ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि आखिर गरीबों की कौन सुनेगा और इनको तिरपाल में कबतक रहना होगा?
लोगों की उम्मीदें जिलाधिकारी जौनपुर से बनी हुई है आवश्यकता यह भी है कि उक्त क्षेत्र में एक अच्छा जनतोन्मुखी विकास अधिकारी आना चाहिए ताकि गरीब जनता को दर दर भटकना न पड़े।












