• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी की घटना पर मायावती का वार, कहा- बीजेपी-सपा में फर्क ही क्या रहा?

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 16, 2020
in Uttar Pradesh
0
बसपा ने राजस्थान के 6 विधायकों को कांग्रेस के खिलाफ मतदान करने को कहा

बसपा प्रमुख मायावती की फाइल की फोटो

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मौत से पहले बच्ची को असहनीय पीड़ा दी गई. उसकी आंख फोड़ी गई, उसकी जुबान काट दी गई और उसके गले में फंदा डालकर उसे घसीटा गया. बाद में आरोपी शव को गन्ने में फेंककर घटनास्थल से फरार हो गए.

  • मायावती ने दोषियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

बीएसपी प्रमुख मायावती ने लखीमपुर खीरी में एक 13 साल की दलित बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं. अगर बीजेपी सरकार के दौरान भी बच्चियों के साथ रेप और नृशंस हत्या जैसी शर्मनाक घटनाएं होती रहीं तो फिर उनमें और समाजवादी पार्टी की सरकार में क्या अंतर रह गया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटना का होना बेहद शर्मनाक है. इसलिए लखीमपुर खीरी के पकरिया गांव में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए.

बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए मायावती ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘यूपी के लखीमपुर खीरी के पकरिया गांव में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद फिर उसकी नृशंस हत्या अति-दुःखद और शर्मनाक है. ऐसी घटनाओं से समाजवादी पार्टी और वर्तमान बीजेपी सरकार में फिर क्या अन्तर रहा? सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के दोषियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करे.’

मौत से पहले बच्ची को असहनीय पीड़ा दी गई. उसकी आंख फोड़ी गई, उसकी जुबान काट दी गई और उसके गले में फंदा डालकर उसे घसीटा गया. बाद में आरोपी शव को गन्ने में फेंककर घटनास्थल से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही NSA के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

इससे पहले उन्होंने आजमगढ़ के बांसगांव में दलित प्रधान सत्यमेव जयते पप्पू की हत्या को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने इस घटना को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, ”आजमगढ़ के बांसगांव में दलित प्रधान सत्यमेव जयते पप्पू की स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या में नृशंस हत्या व एक अन्य की कुचलकर मौत की खबर अति-दुःखद. यूपी में दलितों पर इस प्रकार की हो रही जुल्म-ज्यादती व हत्या आदि से पूर्व की सपा व बीजेपी की वर्तमान सरकार में फिर क्या अन्तर रह गया है?”

दरअसल लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की रहने वाली 13 साल की मासूम बच्ची 14 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे अपने घर से शौच के लिए खेत गई थी. जहां गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी.

Previous Post

उत्तर प्रदेश में शौच के लिए गई 13 साल लड़की के साथ हैवानियत,गैंगरेप के बाद हैवानों ने गले में पट्टा डालकर घसीटा

Next Post

वैष्णो देवी की यात्रा आज से शुरू, रोजाना 2000 भक्तों को दर्शन की इजाजत

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
वैष्णो देवी की यात्रा आज से शुरू, रोजाना 2000 भक्तों को दर्शन की इजाजत

वैष्णो देवी की यात्रा आज से शुरू, रोजाना 2000 भक्तों को दर्शन की इजाजत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

September 12, 2026
सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

September 9, 2026
लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा भव्य तीज महोत्सव संपन्न रितु सेठ बनी तीज क्वीन..

लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा भव्य तीज महोत्सव संपन्न रितु सेठ बनी तीज क्वीन..

September 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

September 12, 2026
सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

September 9, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

September 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.