• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

10 घंटे की पूछताछ के बाद ED दफ्तर से निकलीं रिया चक्रवर्ती

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 10, 2020
in Life Style
0
10 घंटे की पूछताछ के बाद ED दफ्तर से निकलीं रिया चक्रवर्ती
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

सुशांत सिंह राजपूत केस में सोमवार को रिया चक्रवर्ती से ED ने पूछताछ की. इससे पहले उनसे शुक्रवार को करीब 9 घंटे तक पूछताछ की गई थी.

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से रिया बाहर निकली हैं.

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि रिया, उनके भाई शौविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे. उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए सम्मन किया गया था. बाद में रिया और राजपूत की कारोबारी प्रबंधक श्रुति मोदी भी ईडी के दफ्तर पहुंची.

सभी चारों से सात अगस्त को भी केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ की थी. दोपहर दो बजे के बाद राजपूत के दोस्त और रूममेट सिद्धार्थ पटानी भी ईडी के दफ्तर पहुंचे और उनसे पूछताछ की गई.

शौविक से हुई 22 घंटे की पूछताछ
शौविक से अब तक करीब 22 घंटे पूछताछ की जा चुकी है. शौविक रातभर की पूछताछ के बाद रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे यहां ईडी कार्यालय से निकले थे. उससे शनिवार दोपहर के करीब पूछताछ शुरू हुई थी.

मामले में मुख्य आरोपी रिया (28) से शुक्रवार को करीब आठ घंटे पूछताछ की गई थी. शुक्रवार को ईडी ने रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) तथा मोदी से भी पूछताछ की थी.

अधिकारियों ने बताया कि ईडी की पूछताछ रिया की आय, निवेश, कारोबार और पेशेवर सौदों पर केंद्रित थी. ईडी की नजर शहर के खार इलाके और नवी मुम्बई में रिया से संबंधित संपत्तियों, उनकी खरीद के स्रोत पर है.

रिया का सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा
रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. इसके खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है और केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है. रिया की याचिका पर अब 11 अगस्त को सुनवाई होगी.

इस बीच आज रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दायर किया. रिया ने कहा है कि पटना में एफआईआर का कोई आधार नहीं था. उसके मुंबई ट्रांसफर हो जाने से बचने के लिए ही जांच सीबीआई को दे दी गई. महाराष्ट्र सरकार की अनुमति के बिना ऐसा नहीं किया जा सकता. हालांकि, रिया ने यह भी कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट अपनी तरफ से जांच सीबीआई को सौंपता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

हलफनामे में पूरे मामले के मीडिया ट्रायल की बात कही गई है. कहा गया है कि मीडिया ने रिया को पहले ही दोषी करार दिया है. पहले 2जी और आरुषि तलवार केस में जिन लोगों को मीडिया ने अपनी तरफ से दोषी करार दिया था, वह लोग बाद में निर्दोष साबित हुए. सुशांत के बाद भी कुछ अभिनेताओं ने आत्महत्या की है, लेकिन मीडिया की दिलचस्पी इसी मामले में है. मामले को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है. वह पहले से परेशान है, लेकिन उसके निजी जीवन को तमाशा बना दिया गया है.

Previous Post

रेस्‍टोरेंट चलाती हैं सनराइजर्स हैदराबाद के स्‍टार विकेटकीपर की पत्‍नी

Next Post

बेगमपुरा एक्सप्रेस अब पुनः जौनपुर होकर जाएगी जम्मू: राजेश श्रीवास्तव

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बेगमपुरा एक्सप्रेस अब पुनः जौनपुर होकर जाएगी जम्मू: राजेश श्रीवास्तव

बेगमपुरा एक्सप्रेस अब पुनः जौनपुर होकर जाएगी जम्मू: राजेश श्रीवास्तव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

October 30, 2026
जौनपुरमें श्रीरामकथा के नौवें दिन शबरी प्रसंग ने भावविभोर हुए श्रद्धालु

जौनपुरमें श्रीरामकथा के नौवें दिन शबरी प्रसंग ने भावविभोर हुए श्रद्धालु

October 29, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: अवध ओझा

October 30, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

युवा शक्ति के संगठन से ही बनेगा सशक्त भारत, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जरूरी : धनंजय सिंह

October 31, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.