• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कारगिल के शहीदों को किया याद

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 26, 2020
in Jaunpur, Purvanchal News
0
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कारगिल के शहीदों को किया याद
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर: 26 जुलाई
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के लाइन बाजार में कचगांव रोड पर स्थित कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंघानियां के साथ कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री मोदीजी के कार्यक्रम “मन की बात” को सुनी, साथ-साथ “मन की बात” का यह कार्यक्रम प्रत्येक बूथ सुना गया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत खास है, आज के ही दिन “कारगिल विजय दिवस” मनाया जाता है। हमारे वीर सैनिकों ने जिस बहादुरी से पाकिस्तान के मनसूबे को ध्वस्त किया था वो काबिले तारीफ है, कारगिल का युद्ध जिन परिस्थितियों में हुआ था भारत कभी नहीं भूल सकता, पाकिस्तान ने बड़े मंसूबे पालकर भारत की भूमि को हथियाने और अपने यहां चल रहे आंतरिक कलह से ध्यान भटकाने के लिए युद्ध किया था। आप कल्पना कर सकते हैं कि उचे पहाड़ों पर बैठा हुआ दुश्मन और नीचे से लड़ रही हमारी सेना के वीर जवान के बीच युद्ध हुआ था, लेकिन जीत पहाड़ की ऊँचाई पर बैठे दुश्मनों की नहीं बल्कि भारत की सेनाओं के ऊंचे हौसले और सच्ची वीरता की हुई, मैं आज सभी देश वासियों की तरफ से अपने इन वीर जवानों के साथ-साथ उनकी माताओं को भी नमन करता हूं जिन्होंने मां भारती के सच्चे सपूतों को जन्म दिया। उन्होंने किसी का नाम ना लेते हुए कहा कि मैं देख रहा हूं कि कुछ लोग कभी-कभी इस बात को समझे बिना सोशल मीडिया पर ऐसी चीजों को बढ़ावा दे देते हैं जो हमारे देश का बहुत नुकसान करती है, पता है कि गलत है फिर भी यह करते रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ हमें करोना के खिलाफ लड़ाई को पूरी सजगता और सतर्कता के साथ लड़ना है तो दूसरी ओर कठोर मेहनत से व्यवसाय, नौकरी, पढ़ाई जो भी कर्तव्य निभाते हैं, उसमें गति लानी है उसको नई उचाई पर ले जाना है, सकारात्मक अप्रोच से हमेशा आपदा को अवसर में बदलने में मदद मिलते हैं, कोरोना के समय भी देख रहे हैं कि कैसे देश के युवाओं, महिलाओं ने टैलेंट और स्किल के दम पर कुछ नए प्रयोग शुरू की है उन्होंने बम्बू से बने बोतल की चर्चा करते हुए कहा कि आप अगर उसे देखेंगे तो आपको विश्वास ही नहीं होगा कि वह बांस से बनाया गया बोतल है, उन्होंने आगे मास्क पर बोलते हुये कहा कि कभी-कभी मास्क लगाने से तकलीफ होती है और मन करता है कि चेहरे पर से मास्क को हटा दे, और तो और जब हम बातचीत शुरु करते हैं तब मास्क को हटा देते हैं परंतु मास्क की उसी समय सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है मैं चाहता हूं कि देश के नागरिक लोकल फार वोकल मंत्र के साथ त्योहार मनाए, 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे है, हमारा हैंडीक्राफ्ट अपने आप में सैकड़ों वर्षो का गौरवमयी इतिहास समेटे हुये है। मोदी जी ने कहा कि इस बार कोरोना महामारी के बीच आजादी का पर्व 15 अगस्त भी अलग परिस्थितियों में मनाया जायेगा। उन्होंने अंत में कहा कि हमारा देश अगर ऊंचाई पर है तो वह कई ऐसी महान विभूतियों के तपस्या की वजह से है जिन्होंने राष्ट्र के निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया उन्ही महान विभूतियों में से एक लोकमान्य पण्डित गंगाधर तिलक जी हैं। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, रामसूरत बिंद, जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह ‘राजू दादा’, डीसीएफ चेयर मैन धनञ्जय सिंह, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, शुभम मौर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

मुंगराबादशाहपुर में 13 कोरोना संक्रमित मिलने पर मचा हड़कम्प

Next Post

भूमि विवाद में मारपीट में दस घायल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मुंगराबादशाहपुर में 13 कोरोना संक्रमित मिलने पर मचा हड़कम्प

भूमि विवाद में मारपीट में दस घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
अंशू के सहारे” ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया

अंशू के सहारे” ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया

February 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.