• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

विधानसभा की सात सीटों पर टाला उपचुनाव, कोरोना और बाढ़ को बताया वजह

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 24, 2020
in Desh-Videsh
0
विधानसभा की सात सीटों पर टाला उपचुनाव, कोरोना और बाढ़ को बताया वजह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी और बाढ़, इस निर्णय के पीछे दो मुख्य कारण हैं.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने कोविड-19 महामारी और मॉनसून आने से बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाने का जिक्र करते हुए लोकसभा की एक और विधानसभा की सात सीटों के लिये होने वाले उपचुनाव को फिलहाल टाल दिया है. आयोग इन उपचुनावों के संभावित कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिये अब शुक्रवार को बैठक करेगा. जिन राज्यों में उप चुनाव टाले गये हैं, उनमें बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में विधानसभा की दो-दो सीटें और असम, मध्य प्रदेश और केरल में विधानसभा की एक-एक सीट शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर सीट वहां के मौजूदा प्रतिनिधियों की मृत्यु हो जाने के चलते रिक्त हुई हैं.

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी और बाढ़, इस निर्णय के पीछे दो मुख्य कारण हैं. अधिकारी ने कहा कि जमीनी रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने यह निर्णय लिया कि महामारी के दौरान उपचुनाव कराना जनस्वास्थ्य के लिये अच्छा नहीं है. मॉनसून आ जाने और देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाना भी आठ सीटों पर उप चुनावों को टाले जाने का एक और कारण है.

जिला प्रशासन मॉनसून और बाढ़ से उपजी स्थिति से निपटने में व्यस्त होगा

अधिकारी ने इस बात का जिक्र किया चूंकि जिला प्रशासन मॉनसून और बाढ़ से उपजी स्थिति से निपटने में व्यस्त होगा, ऐसे में अभी उप चुनाव कराने का सलाह देना सही नहीं होगा. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि चुनाव कानून के मुताबिक चुनाव आयोग को किसी सीट के रिक्त होने पर 180 दिन (छह महीने) के अंदर उप चुनाव कराना होगा. इन सीटों पर उप चुनाव कराने की छह महीने की समय सीमा जुलाई, अगस्त और सितंबर की विभिन्न तारीखों पर समाप्त हो रही है.

अधिकारी ने बताया कि आयोग ने जब स्थिति की समीक्षा की तब पाया कि इन सीटों पर छह महीने की समय सीमा का पालना करना मुश्किल है और उप चुनाव टालने के लिये केंद्रीय कानून मंत्रालय से संपर्क किया. उल्लेखनीय है कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 के तहत कुछ खास मामलों में, चुनाव आयोग केंद्र सरकार (केंद्रीय कानून मंत्रालय) की सलाह से यह प्रमाणित करता है कि छह महीने की समय सीमा के अंदर उप चुनाव कराना मुश्किल है. चुनाव आयोग ने इस प्रावधान का उपयोग करते हुए इन आठ सीटों पर उप चुनाव टालने के लिये 22 जुलाई को एक प्रमाणपत्र जारी किया.

कानून मंत्रालय को लिखे पत्र के कारण भ्रम की स्थिति बनी

आयोग ने एक बयान में गुरुवार को कहा , ”उपचुनाव के समय आदि का यह विषय भी कल (शुक्रवार) को होने वाले चुनाव आयोग की बैठक के लिये निर्धारित है.” बयान में कहा गया है कि कुल 56 विधानसभा सीटों और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव होना है. इनमें उप चुनाव टाल दी गई आठ सीटें भी शामिल हैं. हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा कि उसके एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इन आठ सीटों पर उपचुनाव के बारे में कानून मंत्रालय को लिखे पत्र के कारण कुछ भ्रम की स्थिति बनी है.

आयोग ने स्पष्ट किया, ”यह सिर्फ आठ सीटों के बारे में है, जिसका उल्लेख कानून और न्याय मंत्रालय को किया गया है… कि इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुछ असाधारण परिस्थितियां पैदा हो गई हैं.” बयान में कहा गया है कि आयोग ने सात सितंबर 2020 तक सिर्फ इन आठ सीटों पर उप चुनाव टालने का निर्णय लिया है. शेष 49 निर्वाचन क्षेत्रों में सात सितंबर के बाद उप चुनाव होने हैं.

Previous Post

‘पापा ने राम मंदिर के लिए जान दी थी, हमको भी मिले भूमि-पूजन में न्योता’

Next Post

IPL 2020: 19 सितंबर से शुरू हो सकता है आईपीएल, फाइनल आठ नवंबर को- सूत्र

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
IPL 2020: 19 सितंबर से शुरू हो सकता है आईपीएल, फाइनल आठ नवंबर को- सूत्र

IPL 2020: 19 सितंबर से शुरू हो सकता है आईपीएल, फाइनल आठ नवंबर को- सूत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

September 12, 2026
सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

September 9, 2026
लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा भव्य तीज महोत्सव संपन्न रितु सेठ बनी तीज क्वीन..

लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा भव्य तीज महोत्सव संपन्न रितु सेठ बनी तीज क्वीन..

September 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

September 12, 2026
सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

September 9, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

September 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.