• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

गैंगस्टर विकास दुबे दिल्ली में कर सकता है सरेंडर ?

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 7, 2020
in Uttar Pradesh
0
गैंगस्टर विकास दुबे दिल्ली में कर सकता है सरेंडर ?

file foto

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

SANKALP SAVERA दिल्ली में विकास दुबे (Vikas Dubey) आत्मसमर्पण (Surrender) कर सकता है. इसी सूचना पर यूपी पुलिस की 2 टीमें दिल्ली में तैनात कर दी गई हैं. उन्होंने कोर्ट सहित तमाम संभावित जगहों पर अपना जाल बिछा दिया है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार चल रहे यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) की पकड़ के लिए यूपी पुलिस (UP Police) ने पूरी ताकत झोंक दी है. पिछले तीन दिनों से कानपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है लेकिन विकास दुबे का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है. इस बीच खबर आ रही है कि पुलिस को गैंगस्टर विकास दुबे के दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में छिपे होने की संभावना है. वहीं सूत्रों के अनुसार दिल्ली में विकास दुबे आत्मसमर्पण (Surrender) भी कर सकता है. इसी सूचना पर यूपी पुलिस की 2 टीमें दिल्ली में तैनात कर दी गई हैं. उन्होंने कोर्ट सहित तमाम संभावित जगहों पर अपना जाल बिछा दिया है. वहीं दिल्ली स्थित कोर्ट के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है.

उधर, पता चला है कि विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर यूपी पुलिस के आला अफसर लगातार दिल्ली पुलिस से संपर्क बनाए हुए हैं. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर विकास दुबे को डर है कि यूपी में उसका एनकाउंटर हो सकता है या उसके साथ पुलिस की टीम कुछ गलत कर सकती है. इसी डर के चलते वह दिल्ली स्थित किसी अदालत में आत्मसमर्पण कर सकता है.

दिल्ली पुलिस से संपर्क में यूपी पुलिस 

यूपी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी अपना नाम न बताने की शर्त पर इस मामले में जानकारी दी है कि व‍ह दिल्ली पुलिस के संपर्क में लगातार बने हुए हैं. अगर दिल्ली एनसीआर में उससे जुड़ी हुई कोई जानकारी मिलती है तो यूपी पुलिस की टीम दिल्ली पुलिस की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास करेगी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ लगातार यूपी पुलिस की टीम संपर्क में बनी हुई है. दिल्ली पुलिस की टीम भी यह प्रयास कर रही है कि अगर विकास दुबे दिल्ली में कहीं छुपा है तो उसे गिरफ्तार करके तत्काल यूपी पुलिस को सौंप दे.

बड़े वकीलों से संपर्क साधने की कोशिश

यूपी पुलिस के विशेष सूत्रों के मुताबिक, विकास दुबे के करीबी 3 से 4 लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं. वह कुछ बड़े वकीलों से संपर्क साधने की जुगत में हैं. उसकी योजना है कि विकास दुबे को राजधानी दिल्ली में सरेंडर करवाकर उसको यूपी पुलिस के चंगुल से थोड़े वक्त के लिए बचाया जा सके. इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए विकास दुबे के करीबी सहयोगी इस मसले से जुड़े तमाम मुद्दों को काफी गुप्त तरीके से अंजाम देने की फिराक में हैं.माना जा रहा है कि विकास के गुर्गे चाहते हैं कि जानकारी लीक न होने पाए और आसानी से दिल्ली के किसी कोर्ट में उसका सरेंडर करवाया जा सके. वहीं, यूपी पुलिस की टीम भी लगातार इस मामले पर कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों के संपर्क में हैं.

Previous Post

जौनपुर में सडक हादसा बैंककर्मी के पत्नी की मौत

Next Post

बलिया में अधिशासी अधिकारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बलिया में अधिशासी अधिकारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

बलिया में अधिशासी अधिकारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

June 3, 2026
जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

June 3, 2026
सूर्या हत्याकाण्ड के सभी दोषियों एवं षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो: जितेन्द्र

सूर्या हत्याकाण्ड के सभी दोषियों एवं षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो: जितेन्द्र

June 3, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

June 3, 2026
जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

June 3, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

June 3, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.