डेढ़ बीघा जमीन पट्टा करने के लिए भी दिया निर्देश ।
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । पवारा थाना क्षेत्र के गांव बामी में बीते 17 जून को आकाशीय बिजली गिरने से जीतलाल पाल के पुत्र उज्जवल और पुत्री शिक्षा के आकस्मिक निधन के पश्चात शनिवार को मछलीशहर के सांंसद बी.पी.सरोज पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया । सांंसद बी पी सरोज के साथ उपजिलाधिकारी मछलीशहर ने दैवीय आपदा के तहत
पीड़ित परिवार को आठ लाख रूपये आर टी जी एस के जरिए उसके खाते में भेजा गया । सांसद के आदेश पर कृषि के लिए गरीब परिवार को डेढ बीधा जमीन पट्टा करने के लिए एसडीएम श्री यादव को आदेश दिया गया और एसडीएम मछलीशहर ने तुरंत ग्राम प्रधान एवं लेखपाल को प्रस्ताव बना करके भेजने का निर्देश दिया।












