• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

प्रयागराज जनपद की सीमा पर प्रवासी मजदूरों का भारी जमावड़ा

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 16, 2020
in Jaunpur, Purvanchal News, Uttar Pradesh
0
प्रयागराज जनपद की सीमा पर प्रवासी मजदूरों का भारी जमावड़ा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

सूचना मिलते ही डीएम , एसपी , एसपीआरए , एसडीएम समेत अन्य आला अधिकारी पहुंचे मौके पर शासन के सख्त निर्देश के बाद भी मजदूरों की दशा देख डीएम ने ट्रकों से ही जाने की दिया इजाजत
मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर स्थित पाण्डेयपुर गांव में स्थित प्रयागराज जनपद की सीमा पर शासन के निर्देश पर ट्रकों व पैदल आने जाने वाले मजदूरों को शनिवार को सुबह से ही रोक दिया गया था जिससे कई किलोमीटर तक सैकड़ों से अधिक ट्रकों की लाइन लग गयी और हजारों मजदूर भूख प्यास से तड़पते हुए सड़कों पर टहलने लगे । सूचना मिलते ही डीएम एसपी एडीएम एसपीआरए समेत जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भाग कर मौके पर पहुंचे । बताते हैं कि शुक्रवार को प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रहे ट्रक दुर्घटना में प्रवासी मजदूरों के मारे जाने को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री ने पैदल और ट्रकों पर यात्रा कर रहे प्रवासी मजदूरों पर सख्ती से रोक लगाते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया था कि ऐसे सभी मजदूरों को रोडवेज बसों के द्वारा उनके गृह जनपद अथवा गंतव्य तक भेजा जाए । जिस पर शनिवार को सख्त हुए जिला प्रशासन ने मुम्बई सहित अन्य प्रान्तों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के वाहनों को जनपद की सीमा पाण्डेयपुर के निकट ही रोक दिया । वाहनों के रोके जाने से कई किलोमीटर तक लम्बा जाम लग गया और वाहनों पर बैठे प्रवासी मजदूर भूख प्यास से तड़पते हुए नीचे उतर कर सड़कों पर टहलने लगे और आक्रोशित होकर सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों से उलझने भी लगे । सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय , अपर जिलाधिकारी भू राजस्व सुनील कुमार , एसडीएम अमिताभ यादव , क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ला समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रवासी मजदूरों को समझाने बुझाने लगे , लेकिन चिलचिलाती धूप में भूख प्यास से तड़प रहे प्रवासी मजदूर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की एक भी बात मानने को तैयार नहीं हुए और ना ही रोडवेज बसों के आने तक इंतजार करने पर राजी हुए । बड़ी संख्या में महिलाओं , बच्चो सहित अन्य मजदूरों की हालत देख मजबूर होकर जिलाधिकारी को इन सभी प्रवासी मजदूरों को उन्हीं के वाहनों से उनके गंतव्य को रवाना होने की इजाजत देना पड़ा । इजाजत मिलते ही लगभग 6 घण्टे से अधिक समय से भूख प्यास से तड़प रहे प्रवासी मजदूर अपने साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए । कुछ मजदूर जो गिट्टी आदि की ट्रकों पर ऊपर बैठे हुए थे जिलाधिकारी ने उन्हें बसों के माध्यम से भेजने का एसडीएम अमिताभ यादव को निर्देश दिया ।

Previous Post

जौनपुर में 36 घंटे से पड़ा है कोरोनावायरस से संक्रमित अधेड़ का शव

Next Post

कोरोना की मार: मनोवैज्ञानिक उपचार:प्रो आर एन सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कोरोना की मार: मनोवैज्ञानिक उपचार:प्रो आर एन सिंह

कोरोना की मार: मनोवैज्ञानिक उपचार:प्रो आर एन सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

February 28, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.