प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराध व राजधानी लखनऊ के ख्वाजा मोइनुद्दीन विश्विद्यालय में छात्रावास के शुल्क वृद्धि व भोजन में अनियमितता को लेकर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव समेत अन्य छात्र नेता पिछले तीन दिन से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हेतु धरने पर बैठे थे। जहाँ देर रात पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव समेत अन्य साथी छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर मडियांव थाने में बैठा दिया। टी०डी० कालेज के छात्रनेता रामबचन यादव के नेतृत्व में महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर रामबचन यादव ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान की भाजपा सरकार अपराध की रोकथाम में पूर्णतया विफल है। प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराध थमने का नाम नही ले रहा है आये दिन किसी न किसी बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है। एक तरफ जहाँ अपनी जायज माँगो को लेकर छात्र आंदोलन को बाध्य है वही दूसरी तरफ पुलिस के लाठी के दम पर छात्रों के आवाज को रोकने का काम भाजपा की सरकार कर रही है जो कि बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव की उपस्थिति में धरना स्थल पर चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन को लाठी चार्ज कर अकारण गिरफ्तार किया जाना प्रदेश के नौजवानों में वर्तमान की भाजपा सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव को जल्द से जल्द रिहा नही किया गया तो हम सभी प्रदेश भर के समाजवादी नौजवान इस आतातायी सरकार के खिलाफ राजधानी लखनऊ में बड़ा आंदोलन खड़ा करने का काम करेंगे। पुतला दहन के अवसर पर प्रमुख रूप से चंदन यादव,प्रदीप पाल,रुद्रेश त्रिपाठी,सोनू यादव,सुनील यादव,अभिषेक यादव,राजन यादव,विकास यादव,ऐय्यब ताली,श्रेयल यादव,रूपेश,मोनू,शिवकुमार,पंकज,सोनू रजक,सनी सोनकर समेत तमाम छात्र व छात्रनेता नेता मौजूद रहे।












