• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

#MeToo से जुड़े सवाल पर तमतमाईं तापसी पन्नू

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 10, 2019
in Life Style
0
#MeToo से जुड़े सवाल पर तमतमाईं तापसी पन्नू
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

इन दिनों तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) अपनी फिल्म ‘सांड की आंख’ (Saand Ki Aankh) का प्रमोशन कर रही हैं. इसी से जुड़े एक कार्यक्रम में एक महिला पत्रकार के सवाल पर तापसी बुरी तरह भड़क गईं.

मुंबई. बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म ‘सांड की आंख’ (Saand Ki Aankh) के प्रमोशन में जमकर मेहनत कर रही हैं. डांडिया इवेंट में डांस करने से लेकर मीडिया को इंटरव्‍यू देने तक तापसी हर जगह नजर आ रही हैं. लेकिन बुधवार को मीडिया के साथ हुए इंटरव्‍यू में तापसी काफी रूखा व्‍यवहार करते और सवालों की खिल्‍ली उड़ाते हुए नजर आईं. इतना नहीं, ‘पिंक’ जैसी फिल्‍म में काम करने वाली तापसी अब #MeToo से जुड़े सवाल को कमजोर आंकते हुए उसका जवाब देने के बजाए मीडिया पर भी ऐसे सवाल के लिए भड़क गईं. मीडिया से तापसी के इस व्‍यवहार को हमने अपनी आंखों से देखा है. बुधवार को अपनी फिल्‍म प्रमोशन के एक इवेंट में तापसी हर किसी से काफी रूखे रवैसे से पेश आ रही थीं.

हमारी सीनियर रिपोर्टर शिखा धारीवाल ने बताया, ‘बुधवार ( 9 अक्टूबर) को तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म ‘सांड की आंख’ का प्रमोशन कर रही थीं. इसी दौरान इंटरव्यू लेने आई एक महिला पत्रकार ने तापसी से #Metoo से जुड़ा सवाल किया कि क्या वाकई #Metoo मुहिम के बाद बॉलीवुड में कोई बदलाव आया है? इस समय यह मुहिम लगभग खत्‍म हो गई है. क्या इस मुहिम को चलते रहने की जरूरत है?’ Me Too मुहिम से जुड़े इस सवाल पर तापसी तमतमा गईं और पत्रकार को बताने लगीं कि क्या पूछना चाहिए और क्या नहीं. इतना ही नहीं, तापसी ने इस सवाल को छोटा और कमजोर बताकर वहां मौजूद लोगों के सामने पत्रकार का मजाक उड़ाकर उसकी बेइज्जती भी की. जबकि वहीं उनके साथ मौजूद भूमि पेडनेकर ने शांति से अपनी बात रखी.’

शिखा धारीवाल ने बताया, ‘तापसी का यह व्यवहार सिर्फ पत्रकारों तक सीमित नहीं था, वह बात-बात पर पीआर टीम के सदस्यों को भी धमका रही थीं. उनका यह व्यवहार सभी के लिए हैरान और दुःखी कर देने वाला था. तापसी के इस बर्ताव के बाद महसूस हुआ कि वहां दो लोगों की आंखे नम हो गई थीं, सबके सामने बेइज्जत हुईं महिला पत्रकार और खुद तापसी की टीम की एक महिला की आंखों में नमी थी. ये अकेला सवाल नहीं था, बल्कि ऐसे कई सवालों पर तापसी भड़कती हुई नजर आईं.’

शिखा का कहना है कि तापसी का व्यवहार देखकर लगा कि जैसे उन्होंने अब तक जिस तरह महिला सशक्तिकरण की बात की है, वह सब दिखावा था, शायद अखबारों में हेडलाइन भुनाने के लिए करती रही हैं. क्योंकि अगर वह वाकई सही होती तो एक महिला पत्रकार के पूछने पर सवाल और मुद्दे की गंभीरता को समझकर जवाब देतीं, इस तरह तमाम लोगों के सामने पहले पत्रकार को और बाद में फिल्म की पीआर पर न तमतमातीं.

Previous Post

फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी रेखा

Next Post

एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- एक्टिंग के लिए मैंने बुर्का पहनना छोड़ा, घर से निकल गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.