महराजगंज में सरिया व लाठी से मार कर युवक की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
जौनपुर,संकल्प सवेरा। खेत में चारा काटने गए युवक की चाकू सरिया से गोद कर दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। महराजगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी राहुल सिंह उर्फ डब्ल्यू शुक्रवार को खेत में चारा काटने गया था।
इसी दौरान डीजे बजा रहे युवकों ने सरिया लाठी व चाकू के वार से उसकी हत्या कर दी। हालांकि हत्या की वजह का पता नहीं चल सका था। इस मामले में पुरानी रंजिश भी बताई जा रही हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महराजगंज रमेश कुमार मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं।
राहुल सिंह की मौत के बाद पत्नी कंचन सिंह, व पुत्र ऋषभ (12 वर्ष) हर्षित (8 वर्ष) पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं। इनकी सिर से पति व पिता का साया उठ गया।
कंचन कंचन रोते- रोते बेसुध हो जा रही थी। जबकि पुत्रों की सूनी आंखें अपने पिता को ढूंढ रहे है। सांत्वना देने पहुंचे वालों की आंखें भी नम हो जा रही हैं।