• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

भाभी से अवैध संबंध के चलते सगे छोटे भाई ने भाई का गला रेतकर ले ली जान

Younger brother committed suicide by slitting brother's throat due to illicit relationship with sister-in-la

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 24, 2024
in Jaunpur
0
भाभी से अवैध संबंध के चलते सगे छोटे भाई ने भाई का गला रेतकर ले ली जान
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भाभी से अवैध संबंध के चलते सगे छोटे भाई ने भाई का गला रेतकर ले ली जान

*खौफनाक वारदात को अंजाम देने में मृतक के छोटे भाई का दोस्त भी शामिल*

खुटहन,संकल्प सवेरा। क्षेत्र के उसरौली गांव की दलित बस्ती के बगल बाग में सोमवार को युवक का गला काटकर की गई निर्मम हत्या में वारदात को अंजाम देने वाला कोई दूसरा नहीं वल्कि उसका सगा छोटा भाई ही निकला। उसी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर भाई का गला रेत दिया था। घटना का कारण देवर भाभी के बीच अवैध संबंध बताया जाता है। मृतक के पिता द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि उसका दोस्त अभी फरार बताया जा रहा है। घटनास्थल पर एसपी सिटी शैलेन्द्र कुमार सीओ शाहगंज ने पहुंच कर घटना की जानकारी लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पीएम हेतु भेज दिया है। घंटे भर प्रयास के बाद शव की शिनाख्त शिराज अहमद निवासी गांव कपसिया के रूप में कर ली गई।

ज्ञात हो कि उसरौली गांव के कुछ ग्रामीण भोर में शौच को गये थे। जहां बाग में एक शव पड़ा देख शोर मचाने लगे। धीरे धीरे वहां सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। युवक का गला रेतकर कर बेरहमी से उसकी हत्या की गई थी। घटनास्थल पर खून फैला हुआ था। वहीं बगल म्यान समेत चाकू , नायलान की रस्सी,कैश तंबाकू और चुनौटी फेंकी मिली। शव को देखकर लगता था कि हत्या इसी स्थल पर की गई है। घटना जंगल में लगी आग की तरह चारों तरफ फैल गई। पड़ोसी गांव कपसियां के शिराज अहमद अपने छोटे भाई इरफान के साथ बाइक से रविवार की सायं लगभग साढ़े पांच बजे पट्टी नरेंद्रपुर बाजार गये थे। देर रात उनका भाई इरफान वापस घर लौट आया। रात में पिता के वापस न लौटने पर दूसरे दिन उसके 12 वर्षीय पुत्र जिसान और 8 वर्षीय पुत्र अकरम पिता की तलाश कर रहे थे। साथ में इरफान भी खोजबीन कर रहे थे।तभी उन्हें सूचना मिली कि उक्त बाग में एक शव मिला है। मृतक के दोनों बेटे भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो शव देखते ही बिलख कर रोने लगे। शिनाख्त के बाद पुलिस शव को पीएम भेज घटना की छानबीन शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी हत्या छोटे पुत्र इरफान ने किया है। घटना के पीछे भाभी देवर के बीच अंतरंग संबंध बताया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा सख्ती बरतने पर उसने सत्यता को स्वीकार कर लिया। घटना को अंजाम देने में उसने अपने एक दोस्त को भी शामिल करने की बात कबूल की है।

Previous Post

एमबीबीएस के छात्रों ने बिजली पानी को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Next Post

वीरांगना रानी दुर्गावती ने अपने शौर्य और बलिदान से उत्कृष्ट मापदंड स्थापित किया:जनार्दन गौड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

June 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.