• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

बाहुबली अतीक अहमद के अवैध भवनों पर चला योगी सरकार का बुलडोजर

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 5, 2020
in Uttar Pradesh
0
बाहुबली अतीक अहमद के अवैध भवनों पर चला योगी सरकार का बुलडोजर

बाहुबली अतीक अहमद के अवैध भवनों पर चला योगी सरकार का बुलडोजर (फाइल फोटो)

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

इसके बाद नवाब युसूफ रोड स्थित उसके भवन पर बुलडोजर (Bulldozer) चलेगा. पुलिस और प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से संयुक्त कार्रवाई की जा रही है.

प्रयागराज. योगी सरकार का उत्तर प्रदेश के बड़े माफियाओं और बाहुबलियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में शनिवार को माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के हाईकोर्ट के पास स्थित भवन  को गिराया जा रहा है. इसके बाद नवाब युसूफ रोड स्थित उसके भवन पर बुलडोजर चलेगा. पुलिस और प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से संयुक्त कार्रवाई की जा रही है.

कुछ दिन पहले ही प्रशासन ने बगैर प्रमाणित नक्शे के बनाए गए थे. अतीक और उसके लोगों के द्वारा जबरन कई भवनों पर कब्जा करने की भी शिकायत मिली थी. पुलिस ने अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत बाहुबली अतीक अहमद की सात सम्पत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की है. जिसकी अनुमानित लागत 60 करोड़ रुपये बतायी जा रही है.

अतीक अहमद का लंबा आपराधिक इतिहास

इसके साथ ही पुलिस 14 सितंबर तक छह अन्य सम्पत्तियों को भी कुर्क करने की तैयारी कर रही है. जबकि डीएम ने अतीक अहमद की सात अन्य सम्पत्तियों को भी कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है. लेकिन इस बीच बड़ी खबर ये है कि अतीक अहमद के केस से जुड़ी कई अहम फाइलें ही थाने से ही गुम हो गई हैं. अब बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि ये केस डायरी वाकई कहीं गुम हो गई है, या फिर इसे जानबूझकर गायब कर दिया गया है. हालांकि पुलिस के लिए भी अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज मुकदमों की गायब केस डायरी अब अबूझ पहेली बनती जा रही है. दरअसल बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद का लंबा आपराधिक इतिहास है.
अतीक से जुड़ी कई फाइलें थाने से गायब

अतीक अहमद एक बार फूलपुर संसदीय सीट से सपा के सांसद रहे हैं, तो वहीं पांच बार विधायक भी निर्वाचित हुए हैं. उनके खिलाफ वर्ष 2002 में धूमनगंज थाने में दर्जनों मुकदमे एक साथ दर्ज हुए थे. इस मामले में एसएसपी अभिषेक दीक्षित का कहना है कि कई बार पुरानी फाइलें थानों से गायब हो जाती हैं. लेकिन अदालत में उसकी कापी सीओ आफिस और अदालत में मौजूद रहती है. जिससे नई केस डायरी रिकंस्ट्रक्ट कर ली जाती है.

बाहुबली अतीक अहमद डी-227 गैंग का सरगना 

एसएसपी ने पुलिस कर्मियों का बचाव करते हुए कहा है कि केस डायरी गुम होने के मामले में फिलहाल पुलिस कर्मियों की कोई लापरवाही नजर नहीं आ रही है. कई बार फाइलें पुरानी हो जाने से भी उन्हें ढ़ूंढ़ पाना बेहद कठिन हो जाता है. गौरतलब है कि बाहुबली अतीक अहमद डी-227 गैंग का सरगना भी है. अतीक के गैंग के लगभग सवा सौ सक्रिय सदस्य हैं. प्रयागराज पुलिस बाहुबली अतीक अहमद के साथ ही साथ उसके गैंग के सदस्यों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है.

Previous Post

मड़ियाहूं विधायक डॉ लीना तिवारी कोरोना संक्रमित

Next Post

शौचालय निर्माण का विरोध करने पर दलित की हत्या

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
शौचालय निर्माण का विरोध करने पर दलित की हत्या

शौचालय निर्माण का विरोध करने पर दलित की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.