• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

यतीश कुमार का साहित्य के प्रति आपार लगाव देश में प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रहा

Yatish Kumar's immense love for literature is paving the way for progress in the country

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 17, 2022
in Desh-Videsh
0
यतीश कुमार का साहित्य के प्रति आपार लगाव देश में प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रहा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

यतीश कुमार का साहित्य के प्रति आपार लगाव देश में हिंदी साहित्यिक की प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रहा है

कोलकाता,संकल्प सवेरा: देश की सुप्रसिद्ध कंपनी ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक यतीश कुमार की एक और पहचान एक अनुभवी कवि, लेखक और साहित्यकार के रूप में है। जो देश के साहित्य जगत में काफी चर्चित नाम माना जाता है। श्री कुमार ने हिंदी कविता और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए गत वर्ष कोलकाता में तीन दिवसीय ‘लिटरेरिया 2021’ का आयोजन किया था।

जिसमें देशभर से 50 से अधिक साहित्यकारों ने भाग लिया था। इस आयोजन की आपार सफलता के कारण 18-20 नवंबर 2022 को एक बार फिर कोलकाता में हिंदी साहित्य के परिदृश्य ‘लिटरेरिया 2022’ के सफल आयोजन की तैयारी की जा रही है, जिसकी तैयारियां जोरों पर है।
श्री यतीश कुमार ने इस आयोजन के दूसरे संस्करण में यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं कि इस आयोजन में देशभर के हिंदी कवि और साहित्यकारों के अलावा क्षेत्रीय साहित्यकारों को भी उचित स्थान मिले। कोलकाता की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था नीलांबर के तत्वावधान में तीन दिवसीय इस लिटफेस्ट में साहित्यकारों ने नवीनतम साहित्यिक प्रयासों को प्रस्तुत करेंगे।

18 नवंबर 2022 को इस कार्यक्रम का सफल उद्घाटन किया जाएगा। इस समारोह में नीलांबर ‘सप्तपर्णी’ की एक त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका का औपचारिक विमोचन किया जाएगा, जिसमें देशभर के हिंदी साहित्य के दिग्गज कवि, साहित्यकार और लेखक शामिल होंगे।
“इस खास मौके पर विभिन्न साहित्यिक-सामाजिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े यतीश कुमार ने कहा, अब समाज में एक नया हिंदी साहित्यिक का इको-सिस्टम बन रहा है। अगर इसपर ध्यान आकर्षित किया जाए तो हम पाएंगे कि हाल के वर्षों में हिंदी साहित्य का परिदृश्य इस देश के विभिन्न इलाकों और छोटे शहरों में काफी बढ़ा है और विभिन्न जगहों से आने वाले युवा कवियों और लेखकों का अवदान काफी उत्साहपूर्ण रहा है। विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रम उनके कार्यों को उजागर करने के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहे हैं, इनके नए विचारों ने नई पीढ़ी के दृष्टिकोणों को काफी प्रभावित और समृद्ध किया है।
श्री कुमार ने पिछले कुछ वर्षों में साहित्य जगत में अपनी विशेष रचनात्मक उपस्थिति दर्ज कराई है। लोकप्रिय उपन्यासों, कहानियों और यात्रा वृत्तांतों पर उनकी काव्य समीक्षाओं ने पाठकों का विशेष ध्यान खींचा है। उनकी कविताएँ और संस्मरण अधिकांश प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं।
काव्यात्मक हृदय के साथ कुशल पेशेवर यतीश कुमार भारत में किसी भी संस्थान में अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारी भी हैं। 21 अगस्त 1976 (मुंगेर, बिहार) में जन्मे यतीश कुमार ने कविता और साहित्य की यात्रा में अपनी विशिष्ट शैली विकसित की है। 1996 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ़ मैकेनिकल इंजीनियर्स (आईआरएसएमई) के अधिकारी श्री यतीश कुमार को भारतीय रेलवे सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 2006 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
श्री कुमार की कविताओं के संकलन ‘अंतस की खुरचन’ को साहित्यिक जगत में अपने नए दृष्टिकोण और नवीनता के लिए काफी सराहना और प्रशंसा मिली है। श्री यतीश कुमार प्रतिष्ठित साहित्यिक संगठन ‘नीलांबर’ के अध्यक्ष हैं। इसके जरिए पिछले 20 वर्षों से वह कोलकाता में कई मुद्दों पर काम कर रहे हैं।
श्री यतीश कुमार की कविताएँ और संस्मरण बड़े पैमाने पर प्रमुख समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। हिंदवी, समालोचन, जानकी पुल, पहली बार और कविता कोष जैसे लोकप्रिय साहित्यिक रचनाएं ब्लॉगों पर भी उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय और पांच क्षेत्रीय रेलवे पुरस्कारों के अलावा यतीश कुमार को आर्थिक अध्ययन संस्थान से ‘उत्कृष्ट वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार-2019’ प्राप्त हुआ है। इसके अलावा वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा ‘सीईओ विद एचआर ओरिएंटेशन’ अवार्ड और गवर्नेंस में ‘सीएमडी लीडरशिप अवार्ड’ और 2021 में 8वां पीएसयू अवार्ड से भी उन्हें नवाजा गया है।
यतीश कुमार विभिन्न सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों का समर्थन करने में हमेशा पहली पंक्ति में खड़े होते हैं। उन्होंने देशभर में हिंदी साहित्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इससे जुड़े बुनियादी ढांचे और क्षमता निर्माण में मदद करने के लिए विभिन्न कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल भी शुरूआत की हैं।

Previous Post

लगातार दूसरे दिन किया गया फागिंग का कार्य

Next Post

UP में सरकारी अध्यापको को खुद पर भरोसा नही?

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
UP में सरकारी अध्यापको को खुद पर भरोसा नही?

UP में सरकारी अध्यापको को खुद पर भरोसा नही?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.