• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

 31 जुलाई तक चलेगा विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की तैयारी शुरू 

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 24, 2021
in Jaunpur
0
विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मची खलबली
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की तैयारी शुरू
11 जुलाई को मनाया जायेगा विश्व जनसंख्या दिवस
31 जुलाई तक चलेगा विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा
•27 जून से 10 जुलाई तक चलेगा दंपति संपर्क पखवाड़ा
खास सन्देश के साथ यूपी में किया जाएगा प्रचार-प्रसार

संकल्प सवेरा जौनपुर आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी, जी हाँ ! इस बार विश्व जनसंख्या दिवस की यही थीम है। इस खास दिवस को विधिवत मनाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। साथ ही यह भी निर्देश दि

या है कि कन्टेनमेंट एरिया या बफर जोन छोड़कर सभी कार्य कोविड – 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए ही संपन्न किये जाएं।
पत्र में निर्देशित है कि बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जायेगा। इस खास दिन के पहले दंपति संपर्क पखवाड़ा मनाया जायेगा। जो 27 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेगा। वहीँ 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के साथ ही पूरे प्रदेश में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी। जो 31 जुलाई तक चलेगा।

ऐसे मनाया जायेगा पखवाड़ा
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ राजीव कुमार ने बताया कि
27 जून से 10 जुलाई तक दंपति संपर्क पखवाड़ा चलेगा। इस दौरान प्रदेशभर की आशा अपने-अपने कार्य क्षेत्र की आबादी में योग्य दंपति को चिन्हित करेंगी। योग्य दंपति यानि जिनको परिवार नियोजन के बारे में परामर्श की आवश्यकता है। लक्षित दंपति को परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ चॉइस के बारे में बताया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर टेली काउंसिलिंग की भी मदद ली जाएगी। पखवाड़ा के दौरान हर जिले, ब्लाक और गांव में मोबाईल पब्लिसिटी वैन से परिवार नियोजन का सन्देश जोर शोर से प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा।

इस बार के कार्यक्रम में डिजिटल प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, एसएमएस आदि की पूरी मदद ली जाएगी। वहीँ विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ जिले स्तर पर किसी माननीय से कराये जाने की योजना है। साथ ही पात्र लाभार्थी को दो महीने के लिए गर्भनिरोधक गोली और कंडोम वितरित किया जाएगा।

इस दौरान अंतरा और आयूसीडी को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हर इच्छुक लाभार्थी के लिए पुरुष या महिला नसबंदी की पूर्व पंजीकरण की भी सुविधा होगी। विश्व जनसंख्या दिवस पर हर जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के लिए 80 हजार और ब्लाक स्तर पर नौ हजार खर्च करने का प्रावधान है। ब्लॉक पर होनेवाली नसबंदी की कार्ययोजना बनाकर सभी ब्लॉकों को भेज दी गई है।

Previous Post

पीड़ित परिवार से मिलकर किया गया आर्थिक सहयोग

Next Post

जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर होगा अपना दल का कब्जा:पप्पु माली

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर होगा अपना दल का कब्जा:पप्पु माली

जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर होगा अपना दल का कब्जा:पप्पु माली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

जौनपुर में जमीन विवाद लाठी-डंडों से पीटकर 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

April 22, 2026
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

जौनपुर में जमीन विवाद लाठी-डंडों से पीटकर 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

April 22, 2026
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

जौनपुर में जमीन विवाद लाठी-डंडों से पीटकर 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

April 22, 2026
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.