• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

मुंबई में जाकर वोट क्यों मांग रहे कृपा शंकर सिंह? जानिए वजह

Why is Kripa Shankar Singh going to Mumbai and asking for votes? Know the reason

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 8, 2024
in Desh-Videsh
0
मुंबई में जाकर वोट क्यों मांग रहे कृपा शंकर सिंह? जानिए वजह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मुंबई में जाकर वोट क्यों मांग रहे कृपा शंकर सिंह? जानिए वजह

जौनपुर लोकसभा सीट का अगर इतिहास देखें इस पर आज तक राजपूतों का दबदबा रहा है। जौनपुर लोकसभा सीट पर अब तक 11 बार ठाकुरों ने जीत दर्ज की है। वहीं 4 बार यादव और 2 बार ब्राह्मण प्रत्याशी जीता है। इस बार बीजेपी ने कृपा शंकर सिंह पर दांव लगाया है।

मुंबई,संकल्प सवेरा: बांद्रा स्थित उत्तर भारतीय संघ के सभागृह में मुंबई के उत्तर भारतीयों को जमावड़ा हुआ। यहां उत्तर प्रदेश के जौनपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार कृपा शंकर सिंह के साथ वहां के प्रवासियों के साथ मुलाकात थी। मुलाकात के दौरान सिंह ने जौनपुर और पूर्वांचल के विकास के लिए मुंबई के उत्तर भारतीय समाज से चुनाव में साथ देने की अपील की।

सिंह ने कहा कि मुंबई में रहने वाले प्रवासियों का परिवार मुलुक में रहता है, इसलिए सभी से अपील है कि इस चुनावी यज्ञ में सभी अपनी एक आहुति डालें, जिससे प्रवासियों की पीड़ा को दूर करने में मदद मिले। दो से तीन साल बाद किसी को रोजी-रोटी की तलाश में अपना गांव छोड़कर महानगरों की तरफ न जाना पड़े।

प्रवासियों की पीड़ा से हूं अवगत’
सिंह ने कहा कि अपने गांव से रोजी-रोटी के लिए मुंबई आए प्रवासियों की पीड़ा से अवगत हूं और उसे दूर करने का प्रयास करूंगा। गांव में रोजगार के अवसर न होने की वजह से लोगों को मुंबई जैसे महानगर में आना पड़ता है। गांव से आने-जाने के दौरान ट्रेन में प्रवासियों को जो परेशानी होती है, उससे अवगत हूं। इसे सुलझाने का प्रयास भी किया कर रहा हूं। मैं खुद जन्मभूमि से कर्मभूमि के लिए रोजी-रोटी के लिए आया था।

कर्मभूमि में रोजी-रोटी कमाने के साथ राजनीति में सेवा का अवसर मिला, जिससे कर्मभूमि के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। मैं अब अपनी जन्मभूमि का ऋण उतारना चाहता हूं। सिंह ने कहा कि मेरे मन में जौनपुर के विकास को लेकर कई योजनाएं हैं। जौनपुर की जनता का आशीर्वाद प्राप्त करके वहां के विकास के लिए कार्य करूंगा। साथ ही, जौनपुर के साथ आस-पास के जिले की मशहूर चीजों की ब्रैंडिंग के लिए प्रोत्साहित करूंगा।

उत्तर भारतीयों ने जाहिर की खुशी
उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि कृपाशंकर सिंह संस्था के सदस्य हैं। उन्हें जौनपुर की लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इस उपलक्ष्य में संस्था की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई में बड़ी संख्या में रह रहे प्रवासियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में आए प्रवासियों ने कहा कि कृपाशंकर सिंह से पहले मुंबई से जाकर कई लोग लोकसभा और विधानसभा का चुनाव जीते, लेकिन यह पहली बार है कि मुंबई से जाकर अपने मुलुक में लोकसभा चुनाव लड़ने पर प्रवासियों में उत्साह है।

इस अवसर पर विधायक राजहंस सिंह, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, समाजसेवी शारदा प्रताप सिंह, मुंबई बीजेपी के नेता उदय प्रताप सिंह, संजय सिंह, राधेश्याम तिवारी, अपना पूर्वांचल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अजय शुक्ल, डॉ. शिवशंकर तिवारी, संतोष दुबे, राजेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

Previous Post

पूर्व कार्यवाहक DGP विजय कुमार भाजपा में शामिल

Next Post

धनंजय सिंह अगली सुनवाई 24 अप्रैल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
धनंजय सिंह अगली सुनवाई 24 अप्रैल

धनंजय सिंह अगली सुनवाई 24 अप्रैल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.