एमएलसी स्नातक कोटे की सीट पर प्रथम अधिमान मतों की गणना शुक्रवार शाम पूरी हो गई। गुरुवार रात से शुरू हुई मतगणना में कुल पड़े 82473 वोटों की गिनती छह चक्र में पूरी हुई। इस गणना के बाद सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा 22 हजार 155 वोट पाकर सबसे आगे हैं। दूसरे स्थान पर निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह हैं। भाजपा प्रत्याशी को 19816 वोट मिले हैं। इस तरह सपा प्रत्याशी 2339 मत की बढ़त बनाए हुए हैं। नियमों के तहत एकल संक्रमणीय गणना के कारण निर्धारित मत का कोटा 39 हजार तय किया गया है। मतलब, इतना वोट पाना आवश्यक है।
प्रत्याशीवार वोटों की स्थिति
1-आशुतोष सिन्हा (समाजवादी पार्टी)– 22155
2- केदार नाथ सिंह (भाजपा)–19816
3-लोकेश कुमार शुक्ल (भारतीय जन जन पाार्टी)- 134
4-अनिल कुमार मिश्र–610
5-अरङ्क्षवद कुमार दाशा- 3185
6-अरङ्क्षवद सिंह पटेल–6971
7- करूणाकांत मौर्य-6145
8- गणेश गिरी–920
9-डा. गोपाल सिंह-1529
10- चंद्र प्रकाश गुप्त-3132
11- नागेश्वर सिंह–5498
12- पंकज कुमार–207
13-फौजदार सिंह — 1371
14– ब्रह्मदेव मिश्रा उर्फ इलाका गुरु –160
15-, राजेश यादव–246
16-राम जी गुप्त धीरज–63
17- राहुल कुमार सिंह- 254
18 -विनय कुमार त्रिपाठी- 61
19- संजीव कुमार सिंह–760
20- संतोष कुमार तिवारी–34
21-संतोष पांडेय–44
22- डा. सूबेदार सिंह–2800