• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

यूपी की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में किस पार्टी से कौन है कैंडीडेट? देखें पूरी लिस्‍ट

2017 के विधानसभा चुनाव में इन 7 सीटों में से 6 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी. सिर्फ जौनपुर के मल्हनी में उसे सपा ने मात दी थी. मल्हनी से सपा के पारसनाथ यादव विधायक बने थे.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 15, 2020
in Jaunpur, Uttar Pradesh
0
यूपी की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में किस पार्टी से कौन है कैंडीडेट? देखें पूरी लिस्‍ट

(सांकेतिक तस्वीर)

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव  में 7 सीटों पर 3 नवम्बर को वोट पड़ेंगे. प्रदेश की सभी चार महत्वपूर्ण पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. हालांकि, इसमें काफी देर हुई क्योंकि 16 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है. आइए जानते हैं कि किस सीट पर किसके बीच टक्कर होने वाली है.

1. मल्हनी, जौनपुर

इस सीट पर भाजपा ने मनोज सिंह को उम्मीदवार बनाया है. मनोज सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पदाधिकारी रह चुके हैं. सपा ने लकी यादव को उतारा है. उनके पिता पारसनाथ यादव 2017 में विधायक बने थे लेकिन, उनके निधन के कारण सीट पर उपचुनाव हो रहा है. बसपा ने जय प्रकाश को टिकट दिया, जबकि कांग्रेस ने राकेश मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है.  वहीं बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दावा ठोक दिया है.

2. बांगरमऊ, उन्नाव
भाजपा ने इस सीट से श्रीकंत कटियार को उतारा है. इनके सामने सपा ने सुरेश कुमार पाल को उतारा है जबकि बसपा ने महेश प्रसाद को टिकट दिया है. कांग्रेस ने बांगरमऊ से आरती बाजपेई को अपना कैंडीडेट बनाया है. 2017 में भाजपा से जीते कुलदीप सिंह सेंगर के मुकदमे में दोषी पाये जाने से ये सीट खाली हुई थी.

3. टूण्डला, फिरोजाबाद

एस पी सिंह बघेल के भाजपा से सांसद चुने जाने के बाद ये सीट खाली हुई थी. इस सीट पर भाजपा ने प्रेमपाल धनगर को टिकट दिया है. इनके सामने सपा के महराज सिंह धनगर चुनाव मैदान में हैं जबकि बसपा से संजीव कुमार चक और कांग्रेस से स्नेह लता ताल ठोंक रही हैं.

4. घाटमपुर, कानपुर

भाजपा की मंत्री कमलरानी वरुण के निधन के कारण ये सीट खाली हुई थी. इस सीट पर भाजपा ने उपेन्द्र कुशवाहा को उतारा है. सपा ने इन्द्रजीत कतोरी को उम्मीदवार बनाया है जबकि बसपा ने कुलदीप कुमार को टिकट दिया है. कांग्रेस ने कृपा शंकर पर दांव लगाया है.

5. नौगावन सादात, अमरोहा

भाजपा ने इस सीट से दिवंगत मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को टिकट दिया है. इनका मुकाबला सपा के सैय्यद जावेद अब्बास, बसपा के मोहम्मद फुरकान अहमद और कांग्रेस के कमलेश सिंह से होगा.

6. बुलंदशहर

भाजपा के वीरेन्द्र सिंह सिरोही के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. भाजपा ने इस सीट पर दिवंगत सिरोही की पत्नी ऊषा सिरोही को उम्मीदवार बनाया है. सपा ने यहां से उम्मीदवार नहीं उतारा है बल्कि राष्ट्रीय लोकदल के लिए सीट छोड़ी है. रालोद से प्रवीण सिंह चुनावी मैदान में हैं. बसपा ने मोहम्मद युनूस को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने सुशील चौधरी को उतारा है.

7. देवरिया

भाजपा विधायक जनमेजय सिंह के निधन के चलते इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. यहां से भाजपा ने सत्य प्रकाश मणि को टिकट दिया है. वो संत विनोबा पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं. सपा ने ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है. बसपा ने अभयनाथ त्रिपाठी जबकि कांग्रेस ने मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी को चुनाव में उतारा है.

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों में से 6 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी. सिर्फ जौनपुर के मल्हनी में उसे सपा ने मात दी थी. मल्हनी से सपा के पारसनाथ यादव विधायक बने थे. अब देखना ये है कि इस बार के उपचुनाव में कौन कितने पानी में रहता है?

Previous Post

निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह है करोड़पति है 1.17 करोड़ के कर्जदार

Next Post

अनन्या पांडे की इन तस्वीरों ने मचाया तहलका, कोई बोला HOT तो किसी ने कहा-‘कतई जहर’

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अनन्या पांडे की इन तस्वीरों ने मचाया तहलका, कोई बोला HOT तो किसी ने कहा-‘कतई जहर’

अनन्या पांडे की इन तस्वीरों ने मचाया तहलका, कोई बोला HOT तो किसी ने कहा-'कतई जहर'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

April 14, 2026
समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक है डॉ अंबेडकर: प्रो वंदना सिंह

समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक है डॉ अंबेडकर: प्रो वंदना सिंह

April 14, 2026
लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

April 14, 2026
समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक है डॉ अंबेडकर: प्रो वंदना सिंह

समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक है डॉ अंबेडकर: प्रो वंदना सिंह

April 14, 2026
लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

April 14, 2026
समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक है डॉ अंबेडकर: प्रो वंदना सिंह

समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक है डॉ अंबेडकर: प्रो वंदना सिंह

April 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.