किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत
संकल्प सवेरा,थानागद्दी। थानागद्दी बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का जोरदार स्वागत किया। सोमवार के दोपहर में थानागद्दी भाजपा कार्यालय पर मछलीशहर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें किसान मोर्चा मछलीशहर जिला के नव निर्वाचित पदाधिकारी जिला महामंत्री सुदर्शन सिंह,जिलामंत्री रमेश सिंह सैनिक, जिलामंत्री संदीप द्विवेदी और सदस्य प्रदीप गुप्ता को माल्यार्पण के साथ साथ केसरिया गमछा देकर सम्मानित किया।
उक्त कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के किसान मोर्चा के पदाधिकारी या कार्यकर्ताओ को जो नया दायित्व दिया गया है उसका निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें।
कार्यक्रम का संचालन केराकत मण्डल महामंत्री आदर्श चौबे ने किया। इस मौके नीरज उपाध्याय, हरिराम पाल, अमित सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विद्या भूषण सिंह, राजू गुप्ता रहे।