• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जौनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश शुरू

Voting for Jaunpur municipality president begins

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 24, 2023
in Jaunpur
0
जौनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश शुरू
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश शुरू

संकल्प सवेरा, जौनपुर। नगर पालिका चुनाव की अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई, लेकिन नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोंकते हुय होल्डिंग बैनर लगा दिए है।

कुछ प्रत्याशी सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्रियों की परिक्रमा कर रहे हैं ताकि उन्हें टिकट मिल सके।
संभावित प्रत्याशीयो ने अपने होल्डिंग्स जगह जगह लगा रखे हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों में इनकी तस्वीर लगी होल्डिंग नजर आ रही है।

तीन नगर पालिका व नौ नगर पंचायतों में सबसे अहम जंग जौनपुर, शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका तथा केराकत व बदलापुर नगर पंचायत में होने के प्रबल आसार दिखने लगे हैं।

मुंगराबादशाहपुर में 2017 के चुनाव में भाजपा के कब्जे वाली यह सीट अपने पाले में लाने को सपा के स्थानीय विधायक पंकज पटेल लगे हैं वहीं 2017 में सपा के खाते वाली बदलापुर नगर पंचायत सीट को भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र इस बार पार्टी को देने का मन बना चुके हैं। इसी तरह 2017 में सपा के कब्जे वाली केराकत नगर पंचायत सीट पर भाजपा के पूर्व व सपा के वर्तमान विधायक में जोर आजमाइश की पूरी तैयारी चर्चाओं में है। भाजपा विधायक रहे दिनेश चौधरी की सक्रियता को लेकर जहां चर्चा शुरू हो गई है वहीं सपा विधायक तूफानी सरोज के किसी खासमखास को यहां से प्रबल दावेदार माना जा रहा है

इधर, जौनपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर लगातार चार बार के चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो यहां लगातार तीन बार जीत की हैट्रिक लगाने वाले दिनेश टंडन पिछली बार 2017 में भी अपनी पत्नी माया टंडन को बसपा के टिकट पर जीत दिलाकर फिलहाल सबसे बड़े लड़ैया के रूप में खुद को साबित कर चुके हैं
खास बात तो यह रही कि दो बार बसपा के समर्थन तो दो बार खुद के दम पर टंडन परिवार का कब्जा रहा। यही वजह है कि बसपा इसे अपनी परंपरागत सीट के रूप में देख रही है। देश व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा इस सीट को 2022 के चुनाव में नाक का सवाल मानकर हर हाल में जीत का तानाबाना बुन रही है, वहीं यहां पिछले दो 2012 व 2017 के चुनावों में क्रमशः रनर रह चुकी क्रमश: कांग्रेस व सपा में इस बार हिसाब चुकता करने की बेताबी दिखने लगी है। सपा समर्थकों के कब्जे वाली मछलीशहर, मड़ियाहूं, खेतासराय नगर पंचायत में भी सपा-भाजपा के बीच दिलचस्प सियासी मुकाबला तय माना जा रहा है

नवगठित कचगांव, रामपुर व गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के 2022 में होने वाले पहले मुकाबले में सियासी दलों के साथ ही निर्दलीय चुनाव लड़ने का मंसूबा पालने वाले लोग आरक्षण के स्थिति की प्रतीक्षा किए बगैर होर्डिंग्स वार को तेज कर चुके हैं। सभी प्रमुख सियासी दलों ने इस चुनाव को गंभीरता से लेने का एलान किया है। इसलिए वर्तमान व पूर्व माननीयों की सीधी दखल से मुकाबले के रोचक होने के कयास लगाए जा रहे हैं

दावेदारों ने बिजली के खंभों में जगह-जगह होल्डिंग टांग रखी है। इन दावेदारों में ज्यादातर नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार हैं, जो राजनीतिक दलों का टिकट हासिल करके चेयरमैन बनने का सपना देख रहे हैं


जौनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बसपा का है कब्जा
जिले में तीन नगर पालिका परिषद और 9 नगर पंचायतें हैं। तीनो नगर पालिकाओं में पिछले चुनाव में एक बसपा व दो पर भाजपा का कब्जा रहा है। इस बार सत्ता पक्ष के नेता नगर पालिका और नगर पंचायतों में कब्जा जमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

Previous Post

किडनी मरीजों की हॉस्पिटल विज़िट कम कर सकते हैं:डॉ. अनुजा

Next Post

क्षयरोग उन्मूलन अभियान में बढ़-चढ़ कर योगदान कर रहा है विश्वविद्यालय:कुलसचिव

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
क्षयरोग उन्मूलन अभियान में बढ़-चढ़ कर योगदान कर रहा है विश्वविद्यालय:कुलसचिव

क्षयरोग उन्मूलन अभियान में बढ़-चढ़ कर योगदान कर रहा है विश्वविद्यालय:कुलसचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

ग्रेट ब्रिटेन की The Royal Photographic Society ने दिया डॉ पंकज शर्मा को सम्मान

ग्रेट ब्रिटेन की The Royal Photographic Society ने दिया डॉ पंकज शर्मा को सम्मान

June 9, 2023
विरोधियों के डीएनए में हिन्दू विरोधी भावनाएं है: कपिलदेव  अग्रवाल 

विरोधियों के डीएनए में हिन्दू विरोधी भावनाएं है: कपिलदेव  अग्रवाल 

June 9, 2023
डॉ सुमन यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनी

डॉ सुमन यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनी

June 9, 2023
फाल्कन ने विकास के नए चरण के लिए एम्ब्रायडरी मशीन का आधुनिकीकरण किया

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

June 8, 2023
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
ग्रेट ब्रिटेन की The Royal Photographic Society ने दिया डॉ पंकज शर्मा को सम्मान

ग्रेट ब्रिटेन की The Royal Photographic Society ने दिया डॉ पंकज शर्मा को सम्मान

June 9, 2023
विरोधियों के डीएनए में हिन्दू विरोधी भावनाएं है: कपिलदेव  अग्रवाल 

विरोधियों के डीएनए में हिन्दू विरोधी भावनाएं है: कपिलदेव  अग्रवाल 

June 9, 2023
डॉ सुमन यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनी

डॉ सुमन यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनी

June 9, 2023
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

ग्रेट ब्रिटेन की The Royal Photographic Society ने दिया डॉ पंकज शर्मा को सम्मान

ग्रेट ब्रिटेन की The Royal Photographic Society ने दिया डॉ पंकज शर्मा को सम्मान

June 9, 2023
विरोधियों के डीएनए में हिन्दू विरोधी भावनाएं है: कपिलदेव  अग्रवाल 

विरोधियों के डीएनए में हिन्दू विरोधी भावनाएं है: कपिलदेव  अग्रवाल 

June 9, 2023
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.