लखनऊ, संकल्प सवेरा । यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से शूरू हो चुका है। पारा 10 से 12 डिग्री के बीच होने की वजह से अभी मतदान केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1746895 कुल मतदाता आज मतदान करेंगे। रामपुर विधानसभा सीट पर 388994 मतदाता हैं, जबकि 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस और बसपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की है। वहीं खतौली में 3.16 लाख मतदाता वोट की चोट करेंगे
रामपुर: विधानसभा उपचुनाव चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है, लेकिन अभी मतदान केंद्र पर सन्नाटा छाया है। पुलिसकर्मी ही केंद्रों पर नजर आ रहे हैं।
रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों पर इस बार कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है। बीएसएफ, आरएएफ और पीएसी के जवान तैनात हैं। जिले की पुलिस मतदान केंद्रों के अंदर नहीं लगाई गई है। उसे जगह-जगह चेकिंग के लिए लगाया गया है। छठ जोनल मजिस्ट्रेट और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण का स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हालांकि अभी किसी भी मतदान केंद्र पर मतदाता नजर नहीं आ रहे हैं। मतदान कर्मी भी खाली बैठे हैं। कुल 166 मतदान केंद्र हैं और इनमें 454 बूथ बनाए गए हैं
मैनपुरी लोकसभा सीट में यह विधानसभा क्षेत्र हैं शामिल
- मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र
- भोगांव विधानसभा क्षेत्र
- किशनी विधानसभा क्षेत्र
- करहल विधानसभा क्षेत्र
- जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र
-
मैनपुरी लोकसभा सीट से ये प्रत्याशी हैं मैदान में
रघुराज सिंह शाक्य – भाजपा – कमल का फूल
डिंपल यादव – सपा – साइकिल
प्रमोद कुमार यादव – भारतीय कृषक दल
गन्ना किसान भूपेंद्र यादव
राष्ट्रीय शोषित पार्टी- कांच का गिलास
सुषमा देवी- निर्दलीय- बल्ला (बैट)
सुरेश चंद- निर्दलीय- आइसक्रीम