• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

विनायका प्रतापगढ़ ने एनआईसी सुल्तानपुर को हरा जीता खिताब

11 दिवसीय ऐतिहासिक सोनावा बाबा कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल समापन

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 17, 2021
in Jaunpur
0
विनायका प्रतापगढ़ ने एनआईसी सुल्तानपुर को हरा जीता खिताब
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

गभिरन(जौनपुर)17जनवरी, जनपद से सटे पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के जूनियर हाईस्कूल कटघरपूरे चौहान के परिसर में आयोजित 11 दिवसीय सोनावा बाबा कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले में शनिवार को विनायका क्रिकेट क्लब प्रतापगढ़ ने एनआईसी सुल्तानपुर को एकतरफा मुकाबले में 43 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में शानदार 21 गेंद पर नाबाद 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले विनायका के बल्लेबाज टीपू को मैन आफ द मैच पुरुस्कार से नवाजा गया। पूरे टूर्नामेंट में एक शतक समेत एक अर्धशतक के साथ कुल 220 रन बनाने वाले इस धासूं बल्लेबाज को मैन आफ द सीरीज पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सन 1966 से आयोजित इस ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 5 जनवरी को बड़े ही धूमधाम से हुआ था। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान शिव रक्षा उपाध्याय ने विजेता विनायका प्रतापगढ़ तथा उप विजेता एनआईसी सुल्तानपुर की टीम को ट्रॉफी देकर उनकी हौसला अफजाई किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक व सामाजिक विकास भी होता है। पढ़ाई के साथ युवाओं को खेल में भी रुचि रखनी चाहिए। जिससे उनके जीवन का सर्वांगीण विकास हो सके। जीत व हार खेल का एक हिस्सा मात्र भर है। हारने पर खिलाड़ियों को कभी निराश नहीं होना चाहिए बल्कि खेल में और सुधार कर जीतने का प्रयत्न करना चाहिए। इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान शिव रक्षा उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि सेवानृवित्त बीडीओ लालता प्रसाद उपाध्याय व प्रधान बुढ़ापुर धीरेंद्र यादव का माल्यर्पण कर जोरदार स्वागत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विनायका प्रतापगढ़ की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों के खेल में 5 विकेट खोकर 147 रन बनाए। स्कोर का पीछा कर रही एनआईसी सुल्तानपुर की टीम 10 ओवर में 104 रन पर ही ढेर हो गयी। इस तरह विनायका की टीम ने निर्णायक मुकाबला 43 रन से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में निष्पक्ष व सटीक अम्पायरिंग के लिए मनोज श्रीवास्तव व सुरेन्द्र पाल को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अपनी शानदार व चुलबुली आवाज से दर्शकों का कमेंट्री के दौरान मनोरंजन कर समां बांधने वाले बेसिक शिक्षा विभाग करौंदीकला में तैनात एआरपी सुरेंद्र मिश्रा ने खूब वाहवाही लूटी।
अंत में मीडिया प्रभारी परविन्द पाल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन होने पर आयोजकों, खिलाड़ियों व दर्शकों को आभार ज्ञापित किया।
इस मौके पर सुबाष वर्मा, सचिदानंद, नरेंद्र वर्मा, अजय प्रजापति, राजेश प्रजापति, पप्पू पाल, रमेश वर्मा, जय प्रकाश आदि लोग मौजूद थे।

Previous Post

राजपूत सेवा समिति 24 जनवरी को तिलकधारी कालेज में लगायेगा स्वास्थ्य शिविर

Next Post

डीएलएड की परीक्षाफल में जहरा हाशमी को प्रथम स्थान तो शालिनी सेठ को मिला द्वितीय स्थान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.