केराकत,संकल्प सवेरा राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा बोर्ड एवं विश्व गुरु भारत परिषद की ओर से वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर मां वरुणा महोत्सव- 2021 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जौनपुर की बाल स्वर कोकिला विदुषी वर्मा को आयोजक पंडित नरेंद्र दुबे ‘अडिग’एवं इंद्रजीत तिवारी ने यूपी धरोहर रत्न देकर सम्मानित किया है। कार्यक्रम की शुरुआत विदुषी ने सरस्वती वंदना से किया। विदुषी ने यह सम्मान बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को समर्पित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, संदीप मौर्य ,राकेश तिवारी ,दयानंद तिवारी ,चकाचक बनारसी ,श्रुति सिंह इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।