भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आग्रह
जौनपुर। ज्यों-ज्यों लोकसभा चुनाव निकट आ रहा है भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान तेजी पकड़ रहा है। जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने विकास खंड बख्शा के कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के पक्ष में मतदान करने हेतु लोगों से आग्रह किया। उन्होंने केन्द्र एंव राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। श्री क्षेम ने मुफ्त राशन,
गैस सिलेंडर, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उक्त अवसर पर रिंकू सिंह, स्वतंत्र यादव, बेहोश जौनपुरी, आलोक सिंह ग्राम प्रधान, अभिषेक सिंह ग्राम प्रधान कौली, सत्यप्रकाश सिंह ग्राम प्रधान भिउरहा, सत्येन्द्र सिंह , प्रमोद विश्वकर्मा, दिनेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।