• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

किसानों को समय से यूरिया, बीज उपलब्ध कराया जाए -बाबू सिंह कुशवाहा

Urea, seeds should be provided to farmers on time -Babu Singh Kushwaha

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 18, 2025
in Jaunpur, Purvanchal News
0
किसानों को समय से यूरिया, बीज उपलब्ध कराया जाए -बाबू सिंह कुशवाहा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

किसानों को समय से यूरिया, बीज उपलब्ध कराया जाए -बाबू सिंह कुशवाहा

समयान्तर्गत पुल निर्माण का कार्य हो पूर्ण

हौज ट्रामा सेंटर पर खराब अल्ट्रा साउंड मशीन को शीघ्र अति शीघ्र कराए संचालित

जौनपुर संकल्प सवेरा। सांसद सदर बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता, सह अध्यक्ष मा0 सांसद मछलीशहर सुश्री प्रिया सरोज और मा0 राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मनरेगा के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष के द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी ग्राम प्रधानों के द्वारा कराये गये कार्यो में मजदूरी का समय से भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देशित किया कि विकास खंड स्तर पर मनरेगा के कार्यों में भुगतान सम्बन्धित शिकायत नही आनी चाहिए। उन्होंने मनरेगा के बजट से बनाए जा रहे अन्नपूर्णा भवनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव अनिवार्य रूप से लेकर ही निर्माण कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें।

अधीक्षण अभियंताओं पीडब्ल्यूडी द्वारा शिलापट्ट लगाये जाने सम्बन्धी गलत सूचना दिए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हे स्पष्टीकरण दिये जाने के निर्देश दिये गये और कहा कि लोक निर्माण विभाग के सड़कों में सम्बन्धित जनप्रतिनिधि का शिलापट्ट लगाया जाना सुनिश्चित करें।

जिला पंचायत के तहत बनाई गई ऐसी सड़के जो 8 साल से अभी तक बनी नहीं है उनमें आवश्यक कार्यवाही करते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनवाने हेतु ट्रांसफर करने के निर्देश दिये गए।

माननीय अध्यक्ष जी के द्वारा निर्देशित किया गया कि दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी मानक पूरे किए जाएं, जगह चिन्हित करते हुए रंबल स्ट्रीट, सांकेतिक चिन्ह आदि की व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित करें, जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

इसके साथ ही टोल प्लाजा पर लोगों से बदसलूकी और अवैध रुप से बैरियर लगाकर पैसे वसूले जाने और टोल प्लाजा के परिधि में आने वालें 20 किलोमीटर के भीतर के लोगों से भी पैसे लिए जाने की शिकायत पाये जाने पर एनएचएआई के अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि तत्काल व्यवस्था में सुधार लाये तथा आवश्यक कार्यवाही करे अन्यथा कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को कहा कि टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों के चरित्र प्रमाण-पत्र समिति के समक्ष उपलब्ध कराये।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मा0 अध्यक्ष जी के द्वारा जिला अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण, डॉक्टरों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की गयी और निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख उचित तरीके से सुव्यवस्थित किये जाये। मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए। सीएचसी मछलीशहर की बाउंड्री वॉल ठीक कराने और ट्रॉमा सेंटर हौज में खराब अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक कराए जाने और जनपद में एमआरआई मशीन लगाई जाने के प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के भी निर्देश दिए गए।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मा0 अध्यक्ष जी के द्वारा निर्देशित किया गया कि किसानों को समय से यूरिया, बीज और अन्य उर्वरक आदि उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें, इसके साथ ही काला बाजारी, ओवर रेटिंग करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाए।

कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, सीएचसी, पीएचसी पर सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये जाने और जनप्रतिनिधियों के आवास पर बीएसएनएल के टेलीफोन कनेक्शन लगाए जाने सहित जनपद में निर्माणाधीन पुल का कार्य समयान्तर्गत पूर्ण कराने के निर्देश माननीय अध्यक्ष जी के द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा मा0 अध्यक्ष जी को आश्वस्त कराया गया कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराया जायेगा।

इस अवसर पर मा0 विधायक जफराबाद श्री जगदीश नरायन राय, शाहगंज श्री रमेश सिंह, केराकत श्री तूफानी सरोज, मल्हनी श्री लकी यादव, मुगराबादशाहपुर श्री पंकज पटेल, मड़ियाहॅू डा0 आर के पटेल, मछलीशहर डा0 रागिनी सोनकर, एमएलसी श्री बृजेश सिंह ’’प्रिन्सू’, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या, अन्य जनप्रतिनिधिगण के प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, परियोजना निदेशक के0के0 पाण्डेय सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनने हेतु पीडी डीआरडीए से सहायक लेखाकार सुरेश अस्थाना, सुमन श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव सहित अन्य ने सहयोग प्रदान किया।

Previous Post

दीक्षोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ, पहले दिन दिखा खेल और प्रतिभा का अद्भुत संगम

Next Post

जब-जब ये सत्ता में आते हैं तो गुंडे और माफिया सक्रिय हो जाते, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

July 7, 2026
पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

July 3, 2026
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

July 7, 2026
पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

July 3, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

July 7, 2026
पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.